{"_id":"6a6125958c9b062f9e0ba266","slug":"congress-workers-burned-an-effigy-of-the-union-education-minister-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-156532-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फुंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फुंका
विज्ञापन
सरजू पांडेय पार्क से लेटकर जिलाधिकारी कार्यालय की तरफ जाते कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम व अन्य
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी कार्यालय के सामने नारेबाजी की। सड़क पर लेटकर विरोध जताया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फुंका। जिलाधिकारी को राज्यपाल के नाम संबोधन वाला ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने किया। ज्ञापन में दिल्ली में छात्रों पर कथित कार्रवाई, विपक्ष के नेताओं की गिरफ्तारी, खाद की कमी, स्मार्ट मीटर व्यवस्था और अन्य जनहित के मुद्दे का जिक्र है।
जिला अध्यक्ष सुनील राम ने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों, किसानों और आम जनता की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। उनका कहना था कि खाद के लिए किसान परेशान हैं, स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है।
विज्ञापन
शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन सरकार विरोध की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, डॉ. जनक कुशवाहा, अजय श्रीवास्तव, उषा चतुर्वेदी, सुमन चौबे, कुसुम तिवारी, धर्मेंद्र कुमार, प्रकाश राय, शंभू कुशवाहा, शक्ति राम सिंह ने विचार व्यक्त किए।