फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Congress people took out a walk to leave the BJP throne

कांग्रेस जनों ने निकाला भाजपा गद्दी छोड़ो पैदल मार्च

Tue, 10 Aug 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Congress people took out a walk to leave the BJP throne
जमानियां में कांग्रेस पार्टी द्वारा निकाली गई पदयात्रा में मौजूद पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता। सं? - फोटो : GHAZIPUR
अगस्त क्रांति के मौके पर मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा गद्दी छोड़ो पैदल मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन

सदर विधानसभा में कार्यकर्ताओं ने सिटी रेलवे स्टेशन कार्यालय से सरजू पांडेय पार्क तक मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने उनको रोकने का प्रयास लेकिन उनका प्रदर्शन जारी रहा। जिला मुख्यालय में कांग्रेस प्रदेश सचिव और गाजीपुर कांग्रेस पार्टी के प्रभारी और युवा नेता राहुल राजभर और जिलाध्यक्ष सुनील राम के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी तथा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार विरोधी नारे लगाए गए।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रभारी राहुल राजभर ने बताया कि साल 1942 में अगस्त क्रांति के दौरान महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के जुल्मों सितम के खिलाफ भारत छोड़ो का नारा बुलंद किया था। हमारी नेता प्रियंका और प्रदेश अध्यक्ष लल्लू के आह्वान पर भाजपा सरकार गद्दी छोड़ो का भी नारा हम लोगों ने बुलंद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि आज देश में किसान परेशान हैं। छोटे छोटे व्यापारी और मध्यमवर्गीय लोग परेशान हैं। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अपराध पर ये सरकार पूरी तरह से मौन है और घमंड में चूर इस सरकार को हटाना है। प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि पुलिस के बल पर लोकतांत्रिक तरीके से विपक्ष को अपनी बात भी कहने नहीं दिया जा रहा है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मार्कण्डेय सिंह ने कहा कि कांग्रेस को लाएंगे, फिर अच्छे दिन आएंगे का हम सबने संकल्प लिया है और आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को हटाकर कांग्रेस की सरकार उत्तर प्रदेश में लाएंगे।
प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष सुनील राम, राहुल राजभर, पूर्व प्रदेश सचिव रवि कांत राय, सफीक अहमद ,लाल साहब यादव, मंसूर जैदी, राजीव सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह, राजेश गुप्ता, कुसुम तिवारी, हरिवंश चौहान, अखिलेश्वर प्रसाद सिंह,सतीश उपाध्याय और राम नगीना पांडे सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जमानिया में भी की पदयात्रा
जमानिया। ब्लाक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भाजपा गद्दी छोड़ो पैदल मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी बिगड़ती कानून व्यवस्था आदि मुद्दे को लेकर जमकर नारेबाजी की। पदयात्रा नगर के दुरहिया मुहल्ले से पांडेय मोड़ और फिर रामलीला मैदान में आकर समाप्त हुई। कांग्रेस कमेटी की पदयात्रा ब्लाक अध्यक्ष नसीम अख्तर के नेतृत्व में निकाली गई। इस अवसर पर उन्होंने सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में उसे उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेस का समर्थन करने का आह्वान किया। नगर अध्यक्ष सैयद फैजान ने कहा कि भाजपा ने जनता के साथ लगातार वादाखिलाफी की है और लोगों को ठगने का कार्य किया है। पदयात्रा में जिलाध्यक्ष सुनील राम, ऊषा चतुर्वेदी, रविकांत राय, लालसाहब यादव, फरीद अहमद गाजी, कुसुम तिवारी, हरिओम यादव, याहिया खां, अदालत यादव, सतीश उपाध्याय, अजय दूबे, शशिकांत श्रीवास्तव आदि शामिल थे।
(फोटो भी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed