फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Congress held a Satyagraha in protest against Rahul Gandhi's detention.

Ghazipur News: राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कांग्रेस ने किया सत्याग्रह

Thu, 23 Jul 2026 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Congress held a Satyagraha in protest against Rahul Gandhi's detention.
सुजानगंज-कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार सिंह को हाउस अरेस्ट करती पुलिस। स्रोत-पार्टी कार्
जौनपुर। नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर हिरासत में लिए जाने के विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना-प्रदर्शन कर सत्याग्रह किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हिरासत में लिए जाने की निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र का काला अध्याय बताया। सत्याग्रह को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की हिरासत लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है। प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह ने आरोप लगाया कि अपने अधिकारों और पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज ब्रिटिश शासन की याद दिलाता है। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. राकेश मिश्र मंगला और जिला उपाध्यक्ष लाल प्रकाश पाल ने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जबरन हिरासत में लेना संवैधानिक मर्यादाओं के विपरीत है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सत्याग्रह से पहले पुलिस ने कई पदाधिकारियों को घरों में नजरबंद कर दिया। जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह को उनके सुजानगंज स्थित आवास पर, जबकि शहर अध्यक्ष आरिफ खान और सभासद शहनवाज मंजूर सहित कई नेताओं को भी घर से बाहर नहीं निकलने दिया गया। संगठन प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा के आवास पर भी पुलिस बल तैनात रहा। इसके अलावा कांग्रेस नेता रामसिंह बांकुरे, ओमकार यादव और मछलीशहर ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद सैफ को भी नजरबंद किए जाने का दावा किया गया।
विज्ञापन

सत्याग्रह में प्रदेश सचिव पंकज सोनकर, किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर डॉ. रामचंद्र पांडेय, जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह डब्बू, संजय माली, अनिल दूबे आजाद, फैयाज हाशमी, अनिल सोनकर, तौफीक अहमद, जयमंगल यादव, राजीव निषाद, चंद्रशेखर निषाद, संदीप निषाद, अरविंद यादव, विजय प्रजापति केपी, विजय बहादुर यादव, कृष्ण चंद्र निषाद, अमित तिवारी, मोहम्मद ताहिर, अशरफ अली सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed