फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Congress has always deceived the country and its citizens: Neelkanth

कांग्रेस ने देश और देशवासियों को हमेशा छला : नीलकंठ

Tue, 24 Jun 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Congress has always deceived the country and its citizens: Neelkanth
गाजीपुर। जनसंघ के संस्थापक डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 72वीं पुण्यतिथि सोमवार को भाजपा के छावनी लाइन स्थित जिला कार्यालय पर बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई।
विज्ञापन

इस मौके पर आयोजित संगोष्ठी के मुख्य अतिथि वाराणसी दक्षिणी के भाजपा विधायक और प्रदेश के पूर्व मंत्री नीलकंठ तिवारी ने कहा कि डाॅ. मुखर्जी का देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए दिया गया बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाए रखने के लिए आजीवन संघर्ष किया।
उन्होंने कहा कि विभाजन के बाद से ही कांग्रेस ने देश और देशवासियों को हमेशा छलने का काम किया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डाॅ. मुखर्जी के सभी सपनों को साकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि चरित्र के निर्माण में कर्म की प्रधानता और आत्मा की आवाज की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे कर्म प्रधान राष्ट्रनायक को नमन है। जिलाध्यक्ष ने मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री का स्वागत किया।
इससे पहले मुख्य अतिथि, भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल, भानुप्रताप सिंह, पारसनाथ राय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, विनोद अग्रवाल, मनोज सिंह आदि ने गोराबाजार स्थित रविंद्रनाथ टैगोर पार्क में आम, नीबू आदि के पौधे लगाए।
संगोष्ठी में पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, बृजेंद्र राय, पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, पूर्व विधायक कालीचरण राजभर, भोनू सोनकर, सुनीता सिंह, रमेश सिंह, रामराज वनवासी, रामनरेश कुशवाहा आदि ने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर राजेश राजभर, अवधेश राजभर, जितेंद्रनाथ पांडेय, संकठा प्रसाद मिश्रा, साधना राय, शैलेश राम आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed