फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Congress handed over leaflet to SDM regarding farmers' problems

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने एसडीएम को पत्रक सौंपा

Wed, 26 Aug 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Congress handed over leaflet to SDM regarding farmers' problems
कासिमाबाद। छुट्टा पशुओं से समस्या और यूरिया खाद की किल्लत आदि प्रमुख समस्याओं को लेकर बुधवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील राम के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित पत्र उपजिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

पत्रक में मांग किया गया है कि इस समय पूरे जिले में यूरिया खाद की किल्लत से किसान परेशान है । किसान मजबूर होकर प्राइवेट दुकानों से महंगी दर पर यूरिया खरीदने को बाध्य हैं । साधन सहकारी समितियों पर खाद नदारद है । समितियों पर खाद न होने से प्राइवेट दुकानदार काफी ऊंची दर पर यूरिया एवं डीएपी बेच रहे हैं। किसानों की सबसे बड़ी समस्या छुट्टा पशु भी बने हुए है। यह झुंड बनाकर किसानों की फसलों को चरकर पूरी तरह से बर्बाद कर रहे हैं। उधर बाढ़ की विभीषिका से परेशानी और बढ़ गई है। उप जिलाधिकारी रमेश मौर्या ने सांत्वना देते हुए कहा कि पत्र को शीघ्र महामहिम राज्यपाल को प्रेषित कर दिया जाएगा । साथ ही अपने स्तर से जो होगा उसमें सुधार करने का प्रयास कराया जाएगा । पत्रक देने वालों में रवि कांत राय, मनोज कुमार राय, ओमप्रकाश राजभर, जहीरून्निसा, दिग्विजय मद्धेशिया ,अफरोज अहमद, विद्याधर पांडेय, विभूति राम, मोहन चौहान ,विनय कुमार सिंह, अजय गुप्ता , के के मौर्य, कमलेश्वर प्रसाद, कलावती देवी, उर्मिला देवी ,लक्ष्मीना, सुभावती, गीता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed