{"_id":"62b9f0da7246da24c41fb119","slug":"congress-did-satyagraha-in-protest-against-agneepath-plan-ghazipur-news-vns6610866151","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सत्याग्रह .","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सत्याग्रह .
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्निपथ योजना के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सरजू पांडेय पार्क में सत्याग्रह किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील राम ने इस योजना की आलोचना की। पूर्व विधायक और एआईसीसी सदस्य अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि युवाओं के भविष्य और देश की सैन्य व्यवस्था के साथ मोदी सरकार खिलवाड़ कर रही है। इसके लिए कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक युवाओं के साथ खड़ी है।
पूर्व अध्यक्ष मारकंडेय सिंह ने कहा कि सरकार ने युवाओं को व्यवसायिक घरानों के चौकीदार बनाने की व्यवस्था करनी शुरू कर दी है। सरकारी नौकरी की जो गारंटी लोगों को मिलती थी उसे भी छीन लिया है। ये योजना देशहित और जनहित में सही नहीं है, इसे सरकार को वापस लेना ही चाहिए। इसके लिए कांग्रेस बड़े स्तर पर लड़ाई के लिए तैयार है। इस मौके पर पार्टी ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक सौंपकर योजना को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की। इस अवसर पर रविकांत राय, लालसिंह यादव, शफीक अहमद, अजय कुमार श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह, बटुक नारायण मिश्र, माधव कृष्ण, आशुतोष गुप्ता, ओमप्रकाश पांडेय, संदीप विश्वकर्मा, मनीष राय, अनुराग पांडेय, दिव्यांशु पांडेय, शबीहुल हसन, आदिल अख्तर, विद्याधर पांडेय, सुमन चौबे, कैलाशपति कुशवाहा, झुन्ना शर्मा, अखिलेश यादव, आलोक कुमार यादव, विजय गुप्ता, सतीश गुप्ता, अवधेश साहू, रईस अहमद, आलोक यादव, विपिनबिहारी वर्मा आदि उपस्थित थे।
जमानिया संवाददाता के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अग्निपथ योजना के विरोध में सोमवार को राष्ट्रपति के नाम संबोधित मांग पत्र उपजिलाधिकारी को सौंपा। ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष नसीम अख्तर ने कहा कि सरकार द्वारा जल्दबाजी में नई भर्ती नीति अग्निपथ योजना को लागू किया गया है जो जनहित में नहीं है। पार्टी के कार्यकर्ता मांग करते हैं कि इस योजना को वापस लिया जाए जो देश हित सैनिक हित तथा युवाओं के भविष्य के लिए उचित नहीं है। इसके साथ ही योजना का विरोध करने के दौरान पकड़े गए युवकों पर दर्ज मुकदमा वापस लिया जाए। इस अवसर पर अदालत यादव रामप्रवेश पांडेय प्रांजल पांडेय मोहम्मद यूसुफ बशर चंद्रमा सिंह विजय नारायन तिवारी आदि मौजूद थे।