{"_id":"637fba4c2450e50b2727f399","slug":"congress-demonstrated-for-fertilizer-ghazipur-news-vns685333159","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: खाद के लिए कांग्रेस ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: खाद के लिए कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
गाजीपुर। यूरिया की किल्लत से परेशान किसानों के लिए बृहस्पतिवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने सरजू पांडेय पार्क में धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित पत्रक उपजिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्र को सौंपा।
रबी की फसल बोवाई में यूरिया और डीएपी की किल्लत ने किसानों पर दोहरी मार की। ऐसे में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर किसानों को तत्काल प्रभाव से उर्वरक उपलब्ध कराने की मांग की है। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि अगर जल्द किसानों को उर्वरक उपलब्धता नहीं कराया गया तो कॉंग्रेस के सड़क से सदन तक लड़ाई करेगी।
कांग्रेस अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री को खाद की किल्लत की जानकारी होने के बावजूद अभी तक किसानों के खाद सप्लाई के लिए कोई ठोस करवाई नहीं की गई है। जबकि जनपद में ज्यादातर लोग गांवों में खेती किसानी से जुड़े हैं। ऐसे अगर खाद समय से नहीं मिलेगी तो रबी की फसल का लाभ किसान नहीं ले पाएंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस पीसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि रवि की फसलों के लिए जनपद में जो उर्वरकों का निर्धारित लक्ष्य है उससे अभी तक सरकार और संबंधित विभाग काफी पीछे है, सहकारी समितियों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। अगर जल्द ही किसानों की इस समस्या का निदान नहीं हुआ, तो कांग्रेस जबरदस्त आंदोलन करेगी। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह मुन्ना, सुनील साहू , आशुतोष गुप्ता, महबूब निशा, मुसाफिर बिंद सहित लोग उपस्थित रहे।