फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Congratulations to the newly elected president of the district panchayat

जिला पंचायत की नव निर्वाचित अध्यक्ष का अभिनंदन किया

Sun, 18 Jul 2021 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Congratulations to the newly elected president of the district panchayat
नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह का स्वागत रविवार भाजपा के नगरकार्यालय में समारोह आयोजित में हुआ। कार्यक्रम में पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि जिले के विकास के लिए कार्यकर्ताओं व जनता का सहयोग जरूरी है। विकास कार्यो को तेजी से पूरा करने का प्रयास करेंगी। स्वागत समारोह का शुभारंभ डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद पार्टी के सदस्यों ने राष्ट्र गीत वंदे मातरम प्रस्तुत किया। नगर पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने नव निर्वाचित अध्यक्ष को अंगवस्त्रम एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि सपना सिंह ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जिस आशा और विश्वास के उन्हे जिम्मेदारी दिलाई है उसे पूरी निष्ठा से निर्वहन करना प्रथमिकता है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय ने कहा कि संगठन के किसी भी कार्यकर्ता का किसी संवैधानिक पद पर निर्वाचित होने के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा इस तरह का आयोजन कर उस निर्वाचित कार्यकर्ता कामनोबल बढ़ाने के लिए ये बहुत ही सराहनीय कदम है। पूर्व पालिकाध्यक्ष वरिष्ठ नेता विनोद अग्रवाल ने सपना सिंह को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर व्यासमुनि राय एवं अमरनाथ दुबे ने भी विचार व्यक्त किये। समारोह की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता एवं संचालन रासबिहारी राय ने किया। समारोह में सुनील सिंह, दुर्गाप्रसाद जायसवाल, निर्गुणदास केशरी, माया सिंह, गुलामकादिर राइनी, संतोष जायसवाल, अर्जुन सेठ, समरेंद्र सिंह, नंदू कुशवाहा, श्याम चौधरी, नीरज कुमार, अभिनव सिंह, अर्चना भट्ट, अजय कुशवाहा, हेमंत त्रिपाठी, निखिल राय, सूर्यप्रकाश यादव, रेणुगुप्ता, बुच्ची बिंद, राकेश कुमार जायसवाल, अशोक मौर्या, दिग्विजयपासवान, संजय कुमार, कमलेश बिंद, रूपक तिवारी, कमलेश श्रीवास्तव, कुंवर बहादुर सिंह, संजय कटियार, सोमेश मोहन राय, अजय राय, अनिल वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, हरिलाल गुप्ता, सुशील वर्मा, संजय राम, विनोद कुशवाहा, हर्षित सिंह, सीमा जायसवाल, अजय गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed