फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Conduct the Examination with Transparency

परीक्षा को पारदर्शिता के साथ कराएं संपन्न : डीएम

Fri, 24 Apr 2026 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Conduct the Examination with Transparency
गाजीपुर। होमगार्ड लिखित परीक्षा की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में बैठक हुई। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समय से ड्यूटी पर उपस्थित रहें तथा परीक्षा को पारदर्शिता के साथ संपन्न कराएं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया कि कक्ष निरीक्षक अभ्यर्थियों से यह सुनिश्चित कर लेंगे कि दी गई ओएमआर तथा प्रश्नपत्र का क्रमांक एक ही हो। परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों के प्रयोग पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लिखित परीक्षा 25, 26 एवं 27 अप्रैल को प्रत्येक दिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह 10 से 12 बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी।
विज्ञापन

जनपद में कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर धूप से बचाव के लिए पंडाल व पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। परीक्षा के प्रत्येक पाली में 4512 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, जिससे परीक्षा की निगरानी प्रभावी ढंग से की जा सके। साथ ही केंद्र व्यवस्थापकों, सहायक केंद्र व्यवस्थापकों एवं परीक्षा सहायकों की भी नियुक्ति कर दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed