फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Completely unfounded allegations of officer

तहसीलदार का आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद

Sat, 27 Feb 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर Updated Sat, 27 Feb 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Completely unfounded allegations of officer
इलाहाबाद बैंक स्टाफ एसोसिएशन की बैठक शनिवार को लालदरवाजा स्थित बैंक के मुख्य शाखा परिसर में हुई। इस मौके पर बैंककर्मियों ने तहसीलदार ने आपदा राहत राशि वितरण में की गई गड़बड़ी में बैंक कर्मी को आरोपित किया है जो पूरी तरह से बेबुनियाद और आधार हीन है। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर निर्दोष बैंककर्मी को परेशान किया जाता है तो बैंककर्मी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो चेक तहसीलदार के पक्ष में जारी है। उस चेक की सुरक्षा उनकी जिम्मेदारी है। इन चेकों का भुगतान सिर्फ यूसुफपुर शाखा से ही नहीं बल्कि अन्य दर्जनों शाखा से किया गया है। कहा कि बैंक के तरफ से जांच के दौरान पूर्ण सहयोग दिया जाएगा। स्टाफ एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष राम बिशुन चौबे ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के विरूद्घ में 14 मार्च को संसद भवन के सामने धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें एसोसिएशन के सभी सदस्य और पदाधिकारी पूर्ण रूप से भाग लेंगे। अनिल कुुमार पांडेय ने कहा कि बैंकों में दिन-प्रतिदिन हो रहे फ्रांड की जिम्मेदारी कर्मचारी और अधिकारियों की नहीं बल्कि इसका पूरा बैकिंग सिस्टम जिम्मेदार है। यूनियन के सचिव जितेंद्र शर्मा ने कहा कि अगर मांगों के अनुसार कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन के पदाधिकारी और सदस्य हड़ताल और धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर संतोष कुमार राय, पीयूष कुमार, ऋषभ राय, नंद कुमार, जगदीश प्रसाद यादव आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed