फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Complete the inquiry report to the government

हादसे की जांच पूरी दी शासन को रिपोर्ट

Mon, 24 Oct 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Mon, 24 Oct 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Complete the inquiry report to the government
Jammu Kashmir bus accident: dozens of people died - फोटो : ANI

विज्ञापन
नोनहरा थाना क्षेत्र के गजिया मौजा स्थित गठिया गांव के पास पुलिया पर से 10 अक्टूबर की देर रात एक टाटा सूमो के गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई थी। जिला प्रशासन की ओर से घटना की मजिस्ट्रेटी जांच बैठाई गई थी। जांच पूरी होने के बाद जिला प्रशासन ने शनिवार को रिपोर्ट शासन को भेज दी है। शासन की ओर से निर्देश मिलने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।  
मुहम्मदाबाद के बढ़ईपुर गांव की बिंद बस्ती की एक महिला को दस अक्तूबर को सांप ने काट लिया था। घर वाले और पड़ोसी उसे झाड़फूंक के लिए  बरेसर थाने के अमवा की सती माई ले जा रहे थे। इसी दौरान गजिया मौजा के गठिया गांव के पास नोनहरा- अलावलपुर मार्ग स्थित मंगई नदी में आई  बाढ़ में बही पुलिया से देर रात टाटा सूूमो गिर गई।
विज्ञापन

इस घटना में एक ही गांव के आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना से गांव शोक में डूब गया था। घटना स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी ने मामले की जानकारी शासन को दी। शासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक्सईएन समेत पीडब्लूडी के तीन इंजीनियरों को निलंबित कर इनके मुकदमा पंजीकृत कराने का निर्देश दिया था। शासन की ओर से मिले निर्देश के बाद नोनहरा थाने में इनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। इसके बाद डीएम ने घटना की पूरी जांच कर रिपोर्ट देने के लिए मजिस्ट्रेटी जांच कराने का निर्देश दिया था। जांच पूरी होने पर रिपोर्ट जिला प्रशासन की ओर से शासन को भेज दी गई है। इस संबंध में एडीएम आनंद कुमार ने बताया कि रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। शासन की ओर से मिले निर्देश के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed