{"_id":"6309053bd66a891d354e32ec","slug":"compartment-examination-will-be-held-in-two-shifts-at-two-centers-ghazipur-news-vns6710588100","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो केंद्रों पर दो पालियों में होगी कंपार्टमेंट परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो केंद्रों पर दो पालियों में होगी कंपार्टमेंट परीक्षा
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल इंप्रूवमेंट-कंपार्टमेंट एवं इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट की परीक्षा 27 अगस्त को दो केंद्रों पर होगी। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में दोनों कक्षाओं के 1205 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसकी सुचिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
हाईस्कूल इंप्रूवमेंट-कंपार्टमेंट एवं इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट की परीक्षा के लिए हाईस्कूल के 821 एवं इंटरमीडिएट के 384 छात्रों ने आवेदन किया है। इनकी परीक्षा शनिवार को दो पालियों में कराई जाएगी। हाईस्कूल इंप्रूवमेंट-कंपार्टमेंट की परीक्षा पहली पाली में सुबह आठ से 11.15 बजे तक होगी जबकि इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट की परीक्षा दिन में दो से 5.15 बजे तक आयोजित होगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक अशोकनाथ तिवारी ने बताया कि परीक्षा के लिए राजकीय सिटी इंटर कालेज एवं राजकीय बालिका इंटर कालेज को केंद्र बनाया गया है। इसकी शुचिता बनाए रखने के लिए एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। बताया कि केंद्र पर परीक्षार्थी, केंद्र व्यवस्थापक, अध्यापकों एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों के अतिरिक्त बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा। परीक्षा कक्ष के भीतर परीक्षार्थियों को मोबाइल, पेजर अथवा किसी भी प्रकार के अन्य इलेक्ट्रानिक्स उपकरण नहीं ले जा सकेंगे। परीक्षा अवधि में कक्षों में वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे एवं राउटर आदि पूरी तरह क्रियाशील रहेगी।