फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Committee set up for non-release of dead bodies

शवों का जल प्रवाह न करने को लेकर समिति का गठन

Sun, 16 May 2021 05:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 05:31 PM IST
विज्ञापन
Committee set up for non-release of dead bodies
जमानिया। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर शासन के निर्देश पर नगर पालिका परिषद की ओर से नगर क्षेत्र में शवों को नदियों में प्रवाहित करने से रोकने, उसके क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण के लिए 14 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। नगर सहित आसपास के क्षेत्र में कोरोना संक्रमण तेजी के साथ अपना पैर पसार रहा है। संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। नगर के सीमा अंतर्गत शवों को नदियों में प्रवाहित करने से रोके जाने के लिए समिति का गठन किया गया है। इसमें ईओ अब्दुल सब्बुर, दो पालिका परिषद के कर्मचारी विवेक बिंद, विजयशंकर राय सहित 10 निर्वाचित सभासद सुरेंद्र चौधरी, प्रमोद यादव, प्रीति जायसवाल, अनीता, सुषमा जायसवाल, सलीम अहमद, आसिम खां, ब्रजेश सिंह यादव, माया, इम्तियाज को रखा गया है। समिति का अध्यक्ष नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष को बनाया गया है। ये समिति नगर में लोगों को जागरूक करेगी और जल प्रवाह करने से रोकेगी। हालांकि समिति के सदस्यों को इसके लिए कोई प्रशिक्षण नहीं दिया गया है। कार्यालय से सूची तैयार कर संबंधित के व्हाट्सएप पर भेज दिया गया है। ईओ अब्दुल सब्बुर नेे नगरवासियों से बिना वजह घर से बाहर न निकलने और लोगों से शव को गंगा नदी में प्रवाहित न करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि निकाय क्षेत्र के अंतर्गत किसी भी स्थिति में शवों को नदियों में न तो जल में प्रवाहित करें और न ही जल समाधि दी जाएगी। नगर क्षेेेत्र में एक श्मशान घाट है। उन्होंने बताया कि कोविड संक्रमण के कारण हुई मृत्यु की दशा में नगर निकाय की सीमा अंतर्गत शवों का अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकाल के तहत किया जाएगा। गरीबों को जरूरत पड़ने पर लकड़ी भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed