फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Colonel Munindra Ganga flowed into the ashes

कर्नल मुनींद्र की अस्थियां गंगा में प्रवाहित

Sat, 31 Jan 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sat, 31 Jan 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
Colonel Munindra Ganga flowed into the ashes
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद कर्नल मुनींद्रनाथ राय का अस्थि कलश शनिवार की दोपहर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से सिटी रेलवे स्टेशन आया। यहां से उनके चंदननगर कालोनी स्थित आवास पहुंचा। शहीद के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन


दोपहर बाद शहीद की अस्थियां गंगा में विसर्जित की गईं।
 शहीद के बड़े भाई कर्नल डीएन राय अस्थि कलश लेकर बोगी से जैसे ही नीचे उतरे, वैसे ही लोग जब तक सूरज चांद रहेगा, कर्नल तेरा नाम रहेगा सरीखे, कर्नल एमएन राय अमर रहें, अमर रहें... नारे लगाने लगे। स्टेशन से 1:53 बजे चली यात्रा माल गोदाम रोड, रोडवेज, विशेश्वगरगंज, रौजा होते हुए 2:50 पर शहीद के आवास पर पहुंची। यहां शहीद को श्रद्धांजलि देने वालों को तांता लग गया। लोगों ने पुष्प अर्पित कर वीर सपूत को नमन किया।
विज्ञापन


इसके बाद परिवार के लोग कालोनीवासियों के साथ श्मशानघाट के लिए रवाना हुए, जहां उनकी अस्थियां गंगा में विसर्जित की गई। रविवार की सुबह शहीद के घरवाले वाराणसी जाएंगे। कैंटोमेंट स्थित 39वीं जीटीसी गोरखा रेजीमेंट में जवान शहीद कर्नल को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद हरिश्चंद्रघाट पर पहुंचकर घरवाले शहीद की अस्थियां गंगा में विसर्जित करेंगे। यह जानकारी शहीद के चचेरे भाई कामेश्वर राय ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed