फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   CMO said - by donating, you people should build the boundary wall

सीएमओ बोले-दान देकर आप लोग ही बनवा दें चहारदीवारी

Sun, 28 Aug 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
CMO said - by donating, you people should build the boundary wall
जंगीपुर क्षेत्र के अरसदपुर स्थित नये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाओं का टोटा है। स्वास्थ्य केंद्र में न आवास है न शौचालय। न ही केंद्र में आज तक चहारदीवारी का ही निर्माण हो सका है। गेट पर नाली का पानी लगा रहता है। ऐसे में मरीजों को मुश्किलों को सामना करना पड़ रहा है। यहीं नहीं एक संविदा चिकित्सक के भरोसे यह अस्पताल लंबे समय से संचालित हो रहा है। वहीं समस्या के बारे में पूछे जाने पर सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह जैसे जिम्मेदार अधिकारी का कहना है कि आप लोग दान देकर चहारदीवारी का निर्माण करा दें। मेरे पास धन नहीं है। जिले के किसी पीएचसी में चहारदीवारी नहीं है।-
विज्ञापन

एक तरफ जहां प्रदेश सरकार शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित स्वास्थ्य केंद्रों को सुदृढ़ करने के साथ वहां आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ठोस कदम उठा रही है। वहीं दूसरी ओर विभाग उस पर पानी फेरने में लगा है। इसी लापरवाही का परिणाम है कि जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी, न्यू पीएचसी और स्वास्थ्य उपकेंद्रों स्थिति काफी खराब है। ऐसे में अरसदपुर स्थित न्यू पीएचसी का एक संविदा चिकित्सक के भरोसे संचालन हो रहा है। जबकि एक चिकित्सक का पद लंबे समय से खाली चल रहा है।
विज्ञापन

सबसे बड़ी बात तो यह है कि तैनात चिकित्सक के न रहने की स्थिति में वहां उपचार के लिए पहुंचने वाले मरीजों को बैरंग घर लौटना पड़ता है। यहां प्रतिदिन पहुंचने वाले मरीजों की संख्या 40 से 50 है। मुख्य गेट के पास नाली होने से परिसर में गंदा पानी काफी दिनों तक जमा रहता है। भवन की खिड़कियां और दरवाजे टूटे हुए हैं। चहारदीवारी न होने से जानवरों का झुंड पूरे दिन परिसर में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और तो और बरसात में भवन की छत से पानी टपकता है। इससे दवा और अस्पताल में रखा सामान अक्सर खराब हो जाता है। दो बेड के इस अस्पताल में एक फार्मासिस्ट, एक लैब असिस्टेंट, एक क्षय रोग विशेषज्ञ है। आवास नहीं होने के कारण रात में अस्पताल में कोई भी स्वास्थ्य कर्मी नहीं रहता है, जिससे रात में मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिलता है। यहां तैनात स्वास्थ्यकर्मी समस्या के बारे में जिला मुख्यालय को कई बार अवगत करा चुके हैं, लेकिन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी समस्या निस्तारण की जगह गैर जिम्मेदाराना बयान देकर पल्ला झाड़ लेते हैं।

चहारदीवारी का निर्माण होगा, इसका इस्टीमेट तैयार करने का निर्देश दिया जाएगा। व्यवस्थाएं भी दुरुस्त होगी। सीएमओ को इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए, यह गलत है।- एमपी सिंह, डीएम गाजीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed