फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   CMO deducted salary of two health workers ..

सीएमओ ने दो स्वास्थ्य कर्मियों का काटा वेतन ..

Thu, 29 Jul 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
CMO deducted salary of two health workers ..
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरगोविंद सिंह ने बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12:30 बजे नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित मिले पीएचसी के एक चिकित्सक और एएनएम का वेतन काटने का निर्देश दिया। सीएचसी के अनुपस्थित दो चिकित्सकों से स्पष्टीकरण मांगा। इससे पीएचसी और सीएचसी में हड़कंप मचा रहा। सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवनों सहित कार्यालय के दस्तावेजों को देखा और कमियों को दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने परिसर की साफ-सफाई, ओटी कक्ष, प्रसव कक्ष सहित अन्य व्यवस्थाओं को ठीक करने का भी निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने लेबर रूम, औषधि भंडार कक्ष सहित अस्पताल में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इमरजेंसी रूम में गंदगी देखकर उन्होंने उसे तत्काल सफाई कराने का आदेश दिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की उपलब्धता के बारे में जाना। इस पर प्रभारी डॉ. रविरंजन ने बताया कि पांच कंसंट्रेटर प्राप्त हुए हैं। उपस्थिति रजिस्टर की जांच के दौरान दो स्वास्थ्य कर्मी डॉ. अलीना एवं एएनएम नलिनी वर्मा अनुपस्थित मिले जिनका वेतन काटने का निर्देश दिया। इसके बाद सीएमओ बरुइन गांव स्थित सीएचसी पर पहुंचे। वहां निरीक्षण के दौरान दो डॉक्टर डॉ. रमेश रत्नाकर और डॉ. आनंद कुमार अनुपस्थित मिले। इस पर उन्होंने दोनों डॉक्टरों से स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने अधीक्षक डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव के साथ भवन सहित परिसर का निरीक्षण किया। साफ-सफाई सहित कोविड नियमों का पालन करने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण कर जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस दौरान लोगों की शिकायत पर इमरजेंसी सहित प्रसव को शुरू करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed