फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   CM yogi adityanath visited flood affected areas in ghazipur and review relief center also gave help to 182 families

बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौराः गाजीपुर में करीब सवा घंटे रहे सीएम, बैठक कर जाना बाढ़ का हाल, पीड़ितों को दी सहायता

Fri, 13 Aug 2021 02:27 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 13 Aug 2021 02:27 PM IST
सार

एशिया के सबसे बड़े गांव गहमर में प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ नाथ द्वारा बाढ़ प्रभावित 182 परिवारों में राहत सामग्री का वितरण किया गया।  इसके बाद बाढ़ प्रभावित इलाकों में व्यवस्थाओं के मद्देनजर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

विज्ञापन
CM yogi adityanath visited  flood affected areas in ghazipur and review relief center also gave help to 182 families
गाजीपुर में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार सुबह वाराणसी से गाजीपुर पहुंचे। इस दौरान गहमर इंटर कॉलेज में बाढ़ के मद्देनजर राहत और बचाव कार्य के हालात का जायजा लिया। एशिया के सबसे बड़े गांव गहमर में प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ नाथ द्वारा बाढ़ प्रभावित 182 परिवारों में राहत सामग्री का वितरण किया गया। इसके बाद बाढ़ प्रभावित इलाकों में व्यवस्थाओं के मद्देनजर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए सीएम योगी ने कहा कि हरियाणा के बांध से अतिरिक्त जल छोड़ने के कारण यमुना, चंबल और बेतबा में अत्याधिक जल प्रवाह के कारण प्रदेश के 24 जिलों के 600 गांव में बाढ़ का असर बना है। कहा की गाजीपुर में डेढ़ लाख की आबादी प्रभावित हुई है। राहत एव बचाव कार्य की जानकारी दी। 
विज्ञापन


सीएम सुबह 10.32 बजे गहमर इंटर कॉलेज पहुंचे। 11 बजे तक राहत सामग्री वितरण और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उसके बाद मीडिया ब्रीफिंग कर 11.20 बजे तक सीएम कार्यक्रम स्थल छोड़ रवाना हो गए। इससे पहले करीब 10 मिनट तक हवाई सर्वेक्षण किया। कार्यक्रम के मद्देनजर पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन



गहमर इंटर कॉलेज पर पहुंचकर सीएम ने पीड़ितों का हालचाल जाना और उसके बाद राहत सामग्री का वितरण शुरू किया गया। 11 बजे राहत सामग्री वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। राहत सामग्री में आटा दस किलो, आलू 10 किलो, अरहर की दाल दो किलो, नमक 500 ग्राम, हल्दी 250 ग्राम, मिर्चा 250 ग्राम, धनिया 250 ग्राम, रिफाइन एक लीटर, लाई एक बोरी, साबुन दो पीस, मोमबत्ती एक पैकेट, सलाई एक पैकेट, बिस्कुट दो पैकेट शामिल है। 

सीएम योगी बोले- गाजीपुर में 32 राजस्व गांव की डेढ़ लाख आबादी प्रभावित

CM yogi adityanath visited  flood affected areas in ghazipur and review relief center also gave help to 182 families
गहमर में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

राशन वितरण और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने करीब छह मिनट तक संवाद किया। इस दौरान बाढ़ पीड़ितों के हित के लिए किए जा रहे सरकार के प्रयासों से अवगत कराते हुए तैयारियों के बारे में भी जानकारी दी। सीएम योगी ने कहा कि  मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा से छोड़े गए अतिरिक्त पानी की वजह से प्रदेश में बाढ़ आई है। जिसकी वजह से यूपी के 24 जिलों में 620 गांव प्रभावित हैं।

प्रदेश सरकार द्वारा बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद की जा रही है। जिला प्रशासन को राहत सामग्री वितरित करने के निर्देश दिए गए है। जहा संभावित कटान की आशंका है वहां धन की कोई कमी नहीं की जाएगी। जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस विभाग को निर्देश दिया गया है कि वे बाढ़ पीड़ितों के बीच जाकर बिना भेदभाव के उनके समस्याओं का गंभीरतापूर्वक निस्तारण करें।

कहा की गाजीपुर जनपद के 32 राजस्व गांव की डेढ़ लाख की आबादी प्रभावित हुई है। प्रभावित गांवों के लिए नाव की जहां व्यवस्था की गई है। वहीं एनडीआरफ की टीम लगी हुई है। पीड़ित परिवारों को सुरक्षित स्थानों तक ले जाने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। कहा कि जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि रात से गंगा पानी स्थिर है। ऐसे में तटवर्ती इलाकों में होने वाले कटान को लेकर विशेष सर्तकता बरतने की आवश्यकता है।

साथ ही बाढ़ राहत शिविरों में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस की टीम तैनात करने का निर्देश दिया गया है। लगभग दस मिनट के अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ को लेकर चल रहे कार्यों के बारे में जानकारी देने के बाद रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed