फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   CM orders to suspend 5 policemen including the then police station head

रिटायर्ड फौजी व परिवार की पिटाई के मामले में सीएम के तेवर सख्त, तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Sat, 08 Aug 2020 10:42 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 08 Aug 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
CM orders to suspend 5 policemen including the then police station head
सस्पेंड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार की देर शाम नूरपुर कांड के मामले में तत्कालीन नगसर थानाध्यक्ष समेत पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई जनपद के प्रभारी मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल एवं जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। 

विज्ञापन


नगसर थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव का राजन पांडेय उर्फ झनकू बीते 26 जुलाई को पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। उसकी तलाश में पहुंची पुलिस ने आरोपी के न मिलने पर उसके पड़ोसियों से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस का उनसे विवाद हो गया और फिर सेवानिवृत्त फौजी अजय पांडेय समेत परिवार के नौ लोगों की थाने ले गई।
विज्ञापन


थाने में सभी की बेरहमी से पिटाई की गई और आरोपी को छिपाने का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसकी जानकारी होते ही सीएम ने बीते एक अगस्त को जिलाधिकारी को तथा दूसरे दिन जनपद के प्रभारी मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल को भेजकर मामले की पूरी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मंत्री को गांव के लोगों के आक्रोश का सामना भी करना पड़ा था। तब मंत्री ने भरोसा दिलाया था कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में शनिवार को प्रभारी मंत्री ने फोन पर बताया कि तत्कालीन थानाध्यक्ष रमेश कुमार एवं उप निरीक्षक कृष्णा यादव और अन्य तीन आरक्षियों को सीएम ने रिपोर्ट के आधार पर निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed