फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   CM Jan Arogya Mela: Dharmagatpur PHC remained locked at 1 PM.

सीएम जन आरोग्य मेला : दोपहर एक बजे धर्मागतपुर पीएचसी पर लटका रहा ताला

Mon, 20 Jul 2026 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
CM Jan Arogya Mela: Dharmagatpur PHC remained locked at 1 PM.
धर्मागतपुर पीएचसी पर दोपहर एक बजे लटका ताला। संवाद
गाजीपुर। जिले के 62 न्यू पीएचसी पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्दी, खांसी, वायरल बुखार के करीब 1500 मरीज पहुंचे थे। करीब 2500 मरीजों ने परामर्श लेने के साथ दवा ली। वहीं, धर्मागतपुर पीएचसी पर पूरे दिन ताला लटका रहा है।
विज्ञापन

दुल्लहपुर के धर्मागतपुर पीएचसी पर दोपहर एक बजे ताला लटक रहा था। वहां न तो स्वास्थ्य कर्मी थे और न ही मरीज ही मिले। धर्मागतपुर निवासी हरिकेश यादव और राजेश मद्धेशिया ने बताया कि धर्मागतपुर पीएचसी पर ताला बंद था। यहां चिकित्सकीय व्यवस्थाएं बेपटरी है।
विज्ञापन

आरोग्य मेला सुबह नौ से दो बजे तक चलना चाहिए, लेकिन दोपहर एक बजे ही ताला बंदकर स्वास्थ्य कर्मी और डॉक्टर गायब हो गए थे। भांवरकोल के सुखडेहरा पीएचसी पर सुबह नौ बजे मरीजों के आने का क्रम भी शुरू हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक-एक करके मरीजों को देखने के साथ उन्हें दवा उपलब्ध कराई जा रही थी। यहां स्टाफ नर्स पुष्पा यादव ने 22 मरीजों को जांचकर दवा दी। बीरपुर पीएचसी पर डॉ. चंदन वर्मा ने 29 मरीज की जांचकर दवा दी गई। शेरपुर पीएचसी के चिकित्साधिकारी डाॅ. प्रिंस कुमार ने बताया कि 11 मरीजों को दवा दी गई। ग्रामीण मूना यादव ने बताया कि जन आरोग्य मेले में मरीज ने पहुंचकर उपचार कराया।

नंदगंज में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेले में मेडिकल ऑफिसर डॉ. शालिनी भाष्कर ने 50 मरीजों का उपचार किया। सीएमओ डॉ. एसके पांडेय ने बताया कि धर्मागतपुर पीएचसी पर समय से पूर्व ताला क्यों बंद किया गया था, इसकी जांच कराकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed