{"_id":"6a2b005c95d60f1b570e0833","slug":"climbed-a-70-foot-high-mobile-tower-over-a-romantic-affair-came-down-after-three-hours-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-154071-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: प्रेम प्रसंग में 70 फीट ऊंचे मोबाइल \nटॉवर पर चढ़ी, तीन घंटे बाद उतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: प्रेम प्रसंग में 70 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ी, तीन घंटे बाद उतरी
विज्ञापन
बरेसर में मोबाइल टॉवर से नीचे उतरती युवती। संवाद
बरेसर (गाजीपुर)। बरेसर बाजार में बृहस्पतिवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक युवती मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। करीब 70 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ी युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए पुलिस को तीन घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। समझाने-बुझाने के बाद शाम करीब साढ़े छह बजे युवती टॉवर से नीचे उतरी।
थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि एक युवती बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे अपनी साइकिल और चप्पल टॉवर के नीचे छोड़कर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। बाजार में आने-जाने वाले लोगों की नजर जब युवती पर पड़ी तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
इसकी सूचना शाम करीब पांच बजे पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने काफी देर तक युवती को समझाया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत और उसकी मांगों पर सहमति जताने के बाद वह टॉवर से नीचे उतरने को तैयार हुई।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। युवती को सुरक्षित टॉवर से नीचे उतार लिया गया है। इसके बाद उसे आवश्यक पूछताछ और परिजनों को सूचना देने के लिए थाने लाया गया। घटना में किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं हुई।