फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Clicking a photo of a lady constable nearby proved costly

Ghazipur News: पास महिला कांस्टेबल की फोटो खींचना पड़ा महंगा

Sat, 05 Jul 2025 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Clicking a photo of a lady constable nearby proved costly
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समीप चाय की दुकान पर खड़ी एक महिला कांस्टेबल की तस्वीर खींचना एक कथित नेता को महंगा पड़ गया। महिला कांस्टेबल उसे कॉलर पकड़कर एसपी ऑफिस ले गई, जहां पहुंची पुलिस ने आरोपी को थाने ले जाकर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात एक महिला सिपाही दोपहर में चाय पीने के लिए बाहर आई। वह चाय की दुकान पर खड़ी थी। तभी पीछे से नंदगंज थानाक्षेत्र के सहेड़ी निवासी द्वारिका प्रसाद यादव महिला की पीछे से तस्वीर खींचने लगा। यह देखकर महिला कांस्टेबल ने आपत्ति जाहिर की, जिस पर उसने फब्तियां भी कसी। इससे नाराज महिला कास्टेबल ने कॉलर पकड़कर उन्हें एसपी ऑफिस ले गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी के समर्थन में एक राष्ट्रीय पार्टी के कुछ नेता भी पहुंच गए, जो मौके की नजाकत को भांपते हुए वापस लौट आए। आरोपी उस पार्टी का खुद को नेता बताता है। हालांकि पार्टी के जिलाध्य्क्ष ने साफ मना कर दिया कि उनके दल का आरोपी से कोई मतलब नहीं है। अब इसे लेकर लोग खूब चटखारे ले रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल पांडेय ने बताया कि द्वारिका प्रसाद यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed