फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Clear weather yet trains late

Ghazipur News: मौसम साफ फिर भी ट्रेनें लेट

Thu, 27 Apr 2023 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Clear weather yet trains late
मौसम साफ होने के बाद भी ट्रेनें विलंबित चल रही हैं। ऐसे में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को चार से पांच घंटे ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है। बुधवार को गहमर एवं बक्सर स्टेशन पर डाउन की ओर जाने वाली अमृतसर-हावड़ा मेल और विभूति एक्सप्रेस सहित 12 ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंची। दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस साढ़े 19 घंटे, जोधपुर एक्सप्रेस दो घंटे, दून एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, नार्थ ईस्ट दो घंटे, अमृतसर-हावड़ा मेल साढ़े तीन घंटे, सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस सवा दो घंटे, गरीब रथ एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस सवा घंटे, संघमित्रा एक्सप्रेस सवा घंटे, पूर्वा एक्सप्रेस पौने दो घंटे की देरी से दिलदारनगर, गहमर और बक्सर स्टेशन पर पहुंची। वहीं अप की ओर जाने वाली विक्रमशिला 23.36 घंटे, भुवनेश्वर दुरंतो एक्सप्रेस आधा घंटा, पुणे दानापुर दो घंटे की देरी से चलकर स्टेशनों पर आई। ट्रेनों के अनावश्यक रूप से विलंब होने के कारण यात्री परेशान रहे। अधिकारियों का कहना है कि अलग-अलग मंडलों में सुरक्षा एवं संरक्षा के लिए रेलवे ट्रैक पर काम चल रहा है। जिसके वजह से ट्रेनें लेट हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed