फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Cleanliness was not found in the campus and drain

निरीक्षण में कैंपस और नाली में साफ-सफाई नहीं पाई

Wed, 20 Oct 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness was not found in the campus and drain
गाजीपुर। उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में प्रभारी जनपद न्यायाधीश के आदेशानुसार आश्रय गृहों के निरीक्षण के लिए गठित की गई समिति ने राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी गाजीपुर, राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) गाजीपुर एवं वन स्टाप सेंटर सरकारी हास्पिटल गोराबाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) में कैंपस एवं नाली में साफ-सफाई नहीं पाई गई। इस संबंध में सहायक अधीक्षक राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) को निर्देशित किया गया कि कैम्पस, नाली एवं शौचालय में साफ-सफाई रखें। मच्छरों से बचाव के लिए रासायनिक दवा का छिड़काव आदि की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। वन स्टाप सेंटर सरकारी हास्पिटल के निरीक्षण के दौरान सेंटर मैनेजर एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए महिला कांस्टेबल एवं महिला होमगार्ड उपस्थित थीं। वन स्टाप सेंटर के कर्मचारियों को साफ सफाई के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed