फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Clash between residents of Kanshi Ram Colony and Electricity Corporation, water supply along with light also stopped

Ghazipur News: कांशीराम कॉलोनीवासियों और बिजली निगम में ठनी, प्रकाश के साथ पानी आपूर्ति भी ठप

Mon, 06 Jan 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Clash between residents of Kanshi Ram Colony and Electricity Corporation, water supply along with light also stopped
गाजीपुर। बड़ीबाग स्थित कांशीराम आवास कॉलोनी के लोगों और बिजली निगम में ठन गई है। 50 लाख रुपये बकाया होने पर 13 दिन से बिजली गुल है। निगम ने नलकूप के भी कनेक्शन काट दिए हैं। इससे कॉलोनीवासियों को पानी के लिए कतार लगानी पड़ रही तो खाना बनाने के लिए टार्च और मोमबत्ती का सहारा लेने पड़ रहा है। अब लोगों का सब्र टूट रहा है और वे धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दे रहे हैं।
विज्ञापन

कॉलोनी में 600 क्वार्टर हैं। इनमें 5 हजार की आबादी रहती है। कालोनी के बहुत से लोगों का दावा है कि उन्होंने बिजली बिल का भुगतान किया है। इसके बावजूद उनके कलेक्शन काट दिए गए हैं। पेयजल आपूर्ति के लिए लगे नलकूप का भी कनेक्शन काट दिया गया है। भीषण ठंड में कॉलोनीवासियों को हैंडपंपों पर कतार लगाकर पानी का जुगाड़ करना पड़ रहा है। लोगों ने सदर एसडीएम प्रखर उत्तम के समक्ष नलकूप के कनेक्शन काटने का मुद्दा उठाया था। इस पर उन्होंने नगर पालिका ईओ को पेयजल आपूर्ति शुरू कराने का निर्देश दिया। नगर पालिका प्रशासन ने बिजली निगम को नलकूप का कनेक्शन जोड़ने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन

कैंप लगाकर रजिस्ट्रेशन कराने की दी सलाह
कांशीराम कॉलोनी की परेशानियों को देखते हुए समाजसेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी पहुंचे और लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने ईओ से मुलाकात कर कहा कि बिजली बिल जमा न होने की स्थिति में आपूर्ति ठप करना समझ में आता है, लेकिन नलकूप के कनेक्शन का भुगतान नगर पालिका की ओर से किया जाता है। ऐसे में पेयजल आपूर्ति बाधित कर देना गलत है। उधर, अवर अभियंता प्रमोद यादव कॉलोनी में निरीक्षण करने पहुंचे थे। बैठक में उन्हाेंने कहा कि लोग अपना-अपना बिल लेकर आएं, ओटीएस योजना में रजिस्ट्रेशन करा लें। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। इस मौके पर भीम विश्वकर्मा, सूरज, कमलेश बिंद, राजू श्रीवास्तव, प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
हम समय-समय पर भुगतान करते हैं। इसके बाद भी नलकूपों का बिजली कनेक्शन काटा गया है, जो गलत है। इसलिए पेयजल आपूर्ति बाधित है। इसे लेकर बिजली निगम के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखा गया है। - अमित वरुण ईओ नगर पालिका
कांशीराम में रहने वाले सभी बकायेदार हैं। कालोनी के लोग कहते हैं आवास के साथ उन्हें बिजली भी फ्री मिली है। अधिक से अधिक एक हजार रुपये तक दे सकते हैं। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बिजली काटी गई है। कालोनी हाई लाइन लास वाले क्षेत्र में है। हालांकि जल्द ही नलकूपों का बिजली कनेक्शन जोड़ दिया जाएगा। कॉलोनी के ट्रांसफाॅर्मर से नलकूपों का भी कनेक्शन जुड़ा था। नलकूपों के लिए अलग से ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की जाएगी।- आशीष कुमार अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड नगर

जब नगर पालिका के नलकूपों का कनेक्शन अलग है तो फिर पेयजल आपूर्ति क्यों बंद की गई है। नगर पालिका प्रशासन चाहे तो कॉलोनी में ट्राॅली डीजल भेजकर नलकूपों से पेयजल आपूर्ति शुरू करा सकती है। पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं होने पर मंगलवार से धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।-प्रेम शंकर श्रीवास्तव, अध्यक्ष कांशीराम शहरी गरीब आवास उत्थान समिति बड़ीबाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed