फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Clarification taken from the desk assistant of DPO

Ghazipur News: डीपीओ के पटल सहायक से लिया गया स्पष्टीकरण

Sun, 13 Apr 2025 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Clarification taken from the desk assistant of DPO
गाजीपुर। आंगनबाड़ी भर्ती में अभी और कार्रवाई हो सकती है। डीएम ने सीडीओ के स्टेनो के बाद अब डीपीओ के पटल सहायक और करीबी बाबू को भी जांच के दायरे में ले लिया है।
विज्ञापन

इसके लिए उनसे स्पष्टीकरण लिया गया है। कार्रवाई के बीच यह बात भी सामने आई है कि अभी और चयनित आंगनबाड़ी की नियुक्ति में दी गईं सूचनाएं फर्जी हैं। फिलहाल, जो-जो शिकायतें आ रहीं हैं, उनकी जांच भी कराई जा रही है।
विज्ञापन

जनपद में आंगनबाड़ी के 290 पदों के सापेक्ष 286 पर भी भर्ती हो पाई है। इनमें भी चयनित अभ्यर्थियों में सीडीओ के स्टेनो की बेटी, जवान, पुुलिस, कोटेदार, शिक्षक और ग्राम प्रधान तक का नाम शामिल था, जिन्होंने फर्जी तरीके से बीपीएल श्रेणी का आय प्रमाणपत्र बनवाकर आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि अब तक 14 लोगों की नियुक्ति रद्द भी की गई है। इन पदों पर नए सिरे से भर्ती करने का निर्णय लिया गया है।
मामले में 10 लेखपालों को निलंबित भी किया गया है। डीएम ने सीडीओ के स्टेनो से भी प्रकरण में स्पष्टीकरण मांगा, जिन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए अपना स्पष्टीकरण दिया है।

अब डीपीओ के पटल सहायक अतुल सिंह से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। एसडीएम जमानिया ज्योति चौरसिया के पास से डीपीओ का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। शक है कि भर्ती में अपनाई गई प्रक्रियाओं की जानकारी भी लीक की गई हैं, जिसके बाद बिचौलिया सक्रिय हुए और इसका लाभ कई लोगों को पहुंचा दिया गया।
विभागीय सूत्रों की मानें तो कुछ प्रकरण की अभी भी जांच चल रही है। इस सिलसिले में कुछ को तलब भी किया गया था।
डीएम आर्यका अखौरी ने बताया कि मामले में किसी दोषी को नहीं छोड़ा जाएगा। डीपीओ के पटल सहायक अतुल सिंह का भी स्पष्टीकरण लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed