फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Clap and thali rang

ताली और थाली बजा कर सरकार को जगाया

Sun, 06 Sep 2020 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Clap and thali rang
गाजीपुर। देश एवं प्रदेश में बढ़ रही बेरोजगारी की समस्या को देखते हुए युवा कांग्रेस ने रविवार की शाम पांच मिनट थाली और ताली बजवा कर सरकार को बेरोजगार युवाओं के प्रति जिम्मेदारी का ध्यान दिलाया। युवा कांग्रेस ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में ताली बजाओ, थाली बजाओ का कार्यक्रम आयोजित किया। करसही गांव में दिव्यांशु पांडेय अंशु के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं से रोजगार छीनने वाली और कदम कदम पर भ्रमित करने वाली भाजपा सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज किया। इस मौके पर संदीप जयसवाल, लालू यादव, रवि पांडेय, सचिन चौहान, रवि राजभर, मुकेश, सचिन, दिलीप, सुरेश आदि मौजूद थे। शहर में सपा के युवा नेता अभिनव सिंह तथा आरिफ खान के नेतृत्व में घरों, गलियों और छतों पर युवाओं ने ताली और थाली बजाकर सो रही सरकार को जगाया। करीमुद्दीनपुर : पातेपुर गांव के युवाओं ने ताली और थाली बजा कर बेरोजगारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि मोदी और योगी बेरोजगारी को दूर करने का कोई उपाय नहीं कर रहे हैं। रेलवे का निजीकरण और सरकारी कंपनियों को बेच कर आगे भी युवाओं के रोजगार के अवसर को छीना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed