फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Civil Bar Association General Secretary Jyotsna Srivastava expelled

Ghazipur News: सिविल बार एसोसिएशन की महासचिव ज्योत्सना श्रीवास्तव निष्कासित

Wed, 14 Jan 2026 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Civil Bar Association General Secretary Jyotsna Srivastava expelled
गाजीपुर। सिविल बार एसोसिएशन की महासचिव ज्योत्सना श्रीवास्तव को अनुशासनहीनता के आरोप में निष्कासित कर दिया गया है। बार के अध्यक्ष रामयश सिंह यादव ने बताया कि सिविल बार संघ की सदस्यता से निष्कासन का निर्णय पारित किया गया है।
विज्ञापन

अध्यक्ष रामयश सिंह यादव ने बताया कि महासचिव ज्योत्सना द्वारा अनुशासनहीनता के संबंध में आठ जनवरी को सदन की आमसभा में प्रस्ताव लाया गया था। इसमें अधिवक्ताओं ने उनके खिलाफ सदन के निर्णय की अवहेलना और अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए निष्कासन की मांग की थी।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में एल्डर कमेटी के चेयरमैन की अनुमति से महासचिव को 12 जनवरी तक एक स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया था। उनके स्पष्टीकरण और अधिवक्ताओं के आरोपों का आंकलन करने के बाद महासचिव को निष्कासित करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ज्योत्सना श्रीवास्तव ने कहा कि साजिश के तहत ऐसा किया गया है। मैं सदन का हमेशा सम्मान करती थी और आज भी करती हूं। कड़े निर्णय लेने से कुछ लोगों में बौखलाहट थी। मैने हमेशा बार के हित में पूरी ईमानदारी से काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed