फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   City station will be ready soon with better facilities

Ghazipur News: जल्द ही बेहतर सुविधाओं संग सिटी स्टेशन होगा तैयार

Sun, 07 May 2023 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
City station will be ready soon with better facilities
अमृत भारत योजना के तहत वाराणसी मंडल के चयनित स्टेशनों में सिटी स्टेशन भी शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। अब जल्द ही अपना गाजीपुर स्टेशन नए स्वरूप में नजर आएगा। समग्र विकास को लेकर बनाई गई योजनाएं पूर्ण होने के बाद यात्रियों को गाजीपुर स्टेशन पर बड़े स्टेशन सा सुखद एहसास होगा। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत वाराणसी मंडल के गाजीपुर सिटी स्टेशन को भी चयनित किया गया है। इसके तहत सिटी स्टेशन को पुनर्विकसित कर अत्याधुनिक यात्री सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसके लिए 14.81 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
वाराणसी मंडल के सभी 15 स्टेशनों को शहर की कला एवं संस्कृति को समाहित करते हुए स्टेशन के स्वरूप को विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही पार्किंग, एप्रोच, प्रकाश व्यवस्था एवं साइनेज में भी सुधार होगा। वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि अमृत भारत योजना के तहत 14.81 करोड़ की लागत से गाजीपुर सिटी स्टेशन को पुनर्विकसित कर अत्याधुनिक बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें 1.60 करोड़ की लागत से गाजीपुर सिटी स्टेशन के सरकुलेटिंग एरिया, संपर्क मार्ग, पानी की निकासी के साथ पैदल आने-जाने वाले यात्रियों के लिए पाथ-वे का निर्माण होगा। 1.20 करोड़ से स्टेशन भवन को आकर्षक बनाया जाएगा। 25 लाख की लागत से पोर्च का निर्माण कराया जाएगा। 50 लाख की लागत से आगमन-प्रस्थान भवन तथा नई दो पहिया, तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 4.71 करोड़ की लागत से प्लेटफॉर्म का उच्चीकरण, सरफेस में सुधार, प्लेटफार्मों पर शेड एवं फाल्स सीलिंग का कार्य भी कराया जाएगा। 22 लाख से यात्री प्रतीक्षालय में सुधार कर आकर्षक एवं सुविधाजनक बनाया जाएगा। एक करोड़ 50 लाख की लागत से स्टेशन पर अन्य सौंदर्यीकरण के कार्य होंगे।
92 लाख की लागत से ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, डिजिटल क्लॉक, ऑटो एनाउंसमेंट एवं अनारक्षित और आरक्षित टिकट काउंटरों में सुधार किया जाएगा। एक करोड़ 78 लाख की करोड़ की से स्टेशन पर हाई मास्क, एलटी पैनल, ट्रांसफार्मर, साइनेज, लाइटिंग एवं पंखे की व्यवस्था कराई जाएगी।


अमृत भारत योजना के तहत 14.81 करोड़ की लागत से गाजीपुर सिटी स्टेशन को पुनर्विकसित कर अत्याधुनिक बनाया जाएगा। स्टेशन पर अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से संबंधित सभी कार्यों के लिए निविदा आमंत्रित की गई हैं। निविदाओं के निस्तारण के बाद कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय सीमा पर पूरा किया जाएगा।
-अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed