फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   chunav

मतदान के बाद जीत-हार का दावा शुरू

Sat, 01 May 2021 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
chunav
गाजीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का मतदान संपन्न हो जाने के बाद नतीजों को लेकर दावे किए जाने का सिलसिला शुरु हो गया। अब जबकि मतगणना में चौबीस घंटे का समय बाकी है, समर्थकों की ओर से अपने-अपने प्रत्याशियों के जीत के दावे किए जा रहे हैं। समर्थक इसके लिए बाजी भी लगाने को तैयार हो जा रहे हैं।पंचायत चुनाव के तहत जिले में चौथे एवं अंतिम चरण में बृहस्पतिवार को मतदान कराया गया। मतदान समाप्त हो जाने के बाद परिणाम को लेकर प्रत्याशी एवं उनके समर्थक माथा-पच्ची कर रहे हैं। जिस बूथ पर जिस उम्मीदवार के पक्ष में अधिक मत मिलने की चर्चा हो रही है, उस प्रत्याशी के समर्थक अपने प्रत्याशी की जीत का दावा कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र की चाय-पान की दुकानों पर भी चुनाव के परिणाम को लेकर शुक्रवार को चर्चा का दौर चलता रहा। दुकानों पर बैठकर समर्थक अपने प्रत्याशी की जीत का दावा करते रहे। यही नहीं वह अपने प्रत्याशी की जीत को लेकर बाजी तक लगाने को भी तैयार हो जा रहे हैं। हार-जीत के दावों को लेकर समर्थकों की तरफ से तरह-तरह के तर्क दिए जा रहे हैं। इस दौरान राजनीति में कम रुचि रखने वाले चुटकी भी लेते दिखे। बहरहाल इस चुनावी जंग में किसे शह और किसे मात मिलेगी यह तो दो मई को मतों की गणना के बाद ही पता चलेगा, लेकिन मतदान संपन्न होने के बाद से जीत-हार के कयास लगाने का दौर तेज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed