फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   chunav

चतुष्कोणीय मुकाबले के बन रहे आसार

Thu, 22 Apr 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
chunav
कासिमाबाद। जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित होते ही विकासखंड की सभी छह सीटों पर चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया। प्रिंटिंग प्रेसों पर प्रचार सामग्री छपवाने के लिए उम्मीदवार पहुंच रहे हैं। उधर, चतुष्कोणीय मुकाबले के आसार को देखते हुए प्रमुख दलों के दावेदार रणनीति बनाने में जुट गए हैं। विकासखंड के साथ बाराचवर, मरदह विकासखंड के आंशिक भाग को लेकर जिला पंचायत के कुल छह वार्डों पर चुनाव हो रहे हैं। इन सभी वार्डों में अगर देखा जाए तो कासिमाबाद तृतीय सीट काफी हाट सीट में गिनी जा रही है। सभी वार्डों में भाजपा, सपा, बसपा, सुभासपा जैसे प्रमुख दल अपना उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतार कर मुकाबले को चतुष्कोणीय बना रहे हैं। वैसे बिना दल के निर्दल चुनाव लड़ने वाले कई ऐसे उम्मीदवार हैं जो अपने दमखम पर चुनाव में अपनी अलग पहचान दिखा रहे हैं। अधिकांश उम्मीदवारों ने पिछले कई वर्षों से अपने-अपने वार्डों में जनता के बीच लंबे समय से रहकर अपनी अलग पहचान बनाई हुई है। यही कारण है कि ऐसे उम्मीदवार राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों पर भारी पड़ते दिख रहे हैं। प्रचार में अब देखना है कि एक सप्ताह से थोड़ा अधिक समय बचा है उसमें चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार जनता का रुख मोड़ने में किस हद तक सफल होते हैं। जहां तक मतदाताओं के रुख का सवाल है तो अभी अधिकांश मतदाता चुप्पी साधे हुए हैं। इस बार का चुनाव कोविड-19 महामारी के चलते भी काफी खामोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed