फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   chunav

विकासखंड में पसरा रहा सन्नाटा

Thu, 22 Apr 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
chunav
जमानिया का सूना पड़ा विकासखंड परिसर । - फोटो : GHAZIPUR
जमानिया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को संपन्न कराने के लिए पर्चा वापसी एवं प्रतीक चिह्न आवंटन के बाद विकासखंड के अधिकारी एवं कर्मचारी बूथों के लिए बुकलेट तैयार करने में जुट गए हैं। बृहस्पतिवार को विकासखंड में एक भी व्यक्ति बाहरी नहीं दिखाई दिया। विकासखंड में कई दिनों से चल रही भीड़ के बाद पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। ब्लॉक पर कोई बाहरी व्यक्ति दिखाई नहीं दे रहा था और अधिकारी, कर्मचारी चुनाव संपन्न कराने के लिए बूथों के लिए मतदाता सूची बैलेट पेपर आदि की पैकेजिंग में जुटे दिखाई दिए। आरओ दिलीप शुक्ला ने बताया कि हमारी ओर से बैलेट पेपर का डिमांड कल ही कर दिया गया था। आज बैलेट पेपर विकासखंड पहुंच चुका है। बीडीओ और एडीओ पंचायत सहित अन्य कर्मचारियों को बूथवार मतदाता सूची निकालने सहित स्टेशनरी आदि का मिलान करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि कल से बूथवार बैलेट पेपरों की पैकेजिंग का कार्य तेजी से किया जाएगा। ताकि बूथ स्तर पर कोई समस्या न आए। बताया कि विकासखंड में कुल 84 ग्राम पंचायत के सापेक्ष 372 बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed