फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   chunav

कटया केंद्र पर सबसे अधिक सात बूथ बने

Wed, 14 Apr 2021 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
chunav
सादात। पंचायत चुनाव के लिए कुल 92 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां बूथों की संख्या 296 है। इन बूथों पर मतदान कराने की सारी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। हर बूथ तक पहुंचने और मतदान करने के लिए रास्ता और मतदान कक्ष का निरीक्षण कर लिया गया है। खंड विकास अधिकारी गोपाल यादव ने बताया कि ब्लाक में मतदान के लिए बनाए गए मतदान केंद्रों में प्राथमिक पाठशाला कटया स्थित केंद्र पर सबसे अधिक सात बूथ बनाए गए हैं। इनमें दो बूथ अतिरिक्त कक्ष में भी बने हैं। यहा पर कुल 3946 मतदाता हैं। अधिकतम छह-छह बूथ प्राथमिक पाठशाला वृंदावन, बड़ागांव, मिर्जापुर केंद्रों पर हैं। जबकि सर्वोदय इंटर कालेज हुरमुजपुर, प्राथमिक पाठशाला डढ़वल, कनेरी, कैथोलिक, गदाईपुर केंद्रों पर पांच-पांच बूथ बने हैं। ब्लाक में सबसे कम मतदाता प्राथमिक पाठशाला नसीरपुर दक्षिणी छोर बूथ पर हैं। यहां मतदाताओं की संख्या 389 है। सबसे अधिक मतदाता का बूथ प्राथमिक पाठशाला डहरमौआ दक्षिणी छोर है। यहा पर कुल 913 मतदाता हैं। इसके अलावा अधिकतम मतदाता वाले बूथों में प्राथमिक पाठशाला सवास पश्चिमी छोर पर 892, प्राथमिक पाठशाला दौलतनगर पर 889, प्राथमिक पाठशाला गहनी उत्तरी छोर और मंगारी मध्य छोर पर क्रमश 888-888 मतदाता हैं। इसके अलावा मजुई पश्चिमी छोर और महुरसा पश्चिमी छोर पर 884-884 मतदाता हैं। जबकि डहरमौआ पश्चिमी और उकरांव उत्तरी छोर पर क्रमश 881-881 मतदाता आवंटित किए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी निर्देश में एक बूथ पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या का मानक 800 रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed