फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Chowkidars were honored by tying a safa

चौकीदारों को साफा बांधकर किया सम्मानित

Mon, 12 Apr 2021 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Chowkidars were honored by tying a safa
जमानियां कोतवाली में चौकीदारों को साफा बांधने के बाद वार्ता करते कोतवाल रवीन्द्र भुषण मौर्य। - फोटो : GHAZIPUR
जमानिया। सुरक्षा व्यवस्था एवं सूचना तंत्र को मजबूत करने के लिए रविवार को स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कार्यरत चौकीदारों को कोतवाल ने साफा बांधकर सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं डॉ. भीमराव आंबेडकर के जन्मदिवस पर शांति व्यवस्था के दृष्टिगत सूचना से अवगत कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

कोतवाल रविंद्रभूषण मौर्य ने कहा कि गांव की सुरक्षा और हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सूचना थाने तक पहुंचाने में चौकीदार की महती भूमिका होती है। यह पद बड़ा ही महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने सभी चौकीदारों से अपील की कि समय से थाने में सूचना प्रदान कर गांव में शांति व्यवस्था कायम करने में मदद करें। कोतवाल के हाथों सम्मानित होने पर चौकीदार भी खुश नजर आए। इस अवसर पर उपनिरीक्षक अमित पांडेय उपनिरीक्षक मंशाराम गुप्ता, सुजीत कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद, श्रवण शर्मा, रामदयाल, जयप्रकाश, महेंद्र, कपिलदेव, रामप्यारे, सत्येंद्र, श्यामलाल, फौजदार, चंद्रजीत, लालबहादुर, कन्हैया, राजेंद्र, जीवन, दयाशंकर, उमेश, अनिरुद्ध आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed