{"_id":"58e52e5a4f1c1bdc315b5fa2","slug":"chintakshi-women-put-fire-in-the-kitchen","type":"story","status":"publish","title_hn":"छींटाकशी पर महिलाओं ने लगा दी दूूकान में आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छींटाकशी पर महिलाओं ने लगा दी दूूकान में आग
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
Updated Wed, 05 Apr 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के चौधरी मुहल्ला में वर्षों से देशी शराब की दूकान संचालित है। बुधवार की शाम शराब के नशे में किसी पिय्यकड़ ने एक महिला पर छींटाकशी कर दी। इससे नाराज दर्जनभर महिला और बच्चे लाठी-डंडे से लैस हो दूकान पर पहुंच गए। दूकान के बाहर रखी चौकी आदि सामानों में तोड़फोड़ करने के साथ ही दूकान में आग लगा दी। इस बीच दूकान संचालक के बेटे और उसके साथी द्वारा महिलाओं पर हाथ छोड़ने के बाद मामला और भड़क गया, उग्र महिलाओं ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में तीन महिलाएं भी घायल हो गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने महिलाओं को समझाकर शांत कराया।
नगर के चौधरी मुहल्ला में करीब पांच वर्षों से देशी शराब की दूकान चलती है। बुधवार की शाम करीब पांच बजे किसी शराबी ने नशे में महिला पर छींटाकशी कर दी। उक्त महिला ने इसकी जानकारी मुहल्ले की अन्य महिलाओं को दी। इस पर दर्जनभर से अधिक आक्रोशित महिलाएं और बच्चे हाथों में लाठी-डंडा लेकर ठेका पर पहुंच गए और बवाल काटने लगे। सेल्समैन दूकान में ताला बंद वहां से हट गया। गुस्साई महिलाओं ने शराब की दूकान में आग लगा दी।। महिलाओं का आरोप था कि यह दूकान आबादी के बीच है। यहां पर आए दिन शराबी नशे में महिलाओं और युवतियों पर छींटाकशी करने के साथ ही मारपीट की घटनाएं करते हैं। इस दूकान की वजह से कम उम्र के लड़के शराब के आदी होते जा रहे हैं। इसलिए दूकान को यहां से हटाया जाना चाहिए।
इसी बीच दूकान की संचालिका रीना सिंह और उसके बेटे अभिषेक सिंह मौके पर पहुंच गए और आग लगाने की बात पर नाराज होते हुए महिलाओं से मारपीट करने लगा। इससे महिलाएं आग बबूला हो गई और दोनों की लाठी-डंडे से पिटाई करने लगे। अभिषेक भागकर एक घर छिप गया। एसडीएम राजकुमार, सीओ आरडी यादव, कोतवाल केपी सिंह भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। महिलाओं को समझाते हुए दूकान को जल्द हटवाने आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाएं शांत हुई। मारपीट में घायल हुई गीता देवी (27), ललिता देवी (25) और रतनी देवी (28) को उपचार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। सीओ आरडी यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि दूकान की जांच की जाएगी। लोगों के मांग के अनुरूप रिपोर्ट उच्चाधिकारियोें को भेजी जाएगी। अधिकारियों से आदेश मिला तो दूकान को यहां हटवा दिया जाएगा।