फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Children with disabilities will study at home

घर पर ही पढ़ेंगे दिव्यांग बच्चे

Tue, 12 Oct 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Children with disabilities will study at home
गाजीपुर। विद्यालय आने में असमर्थ गंभीर रूप से दिव्यांग बच्चे घर पर ही पढ़ाई कर सकेंगे। इसके लिए विशेष प्रशिक्षक और फिजियोथेरेपिस्ट को उन्हें घर पर ही पढ़ाने के लिए रखा गया है। होम बेस्ड एजुकेशन के तहत की जा रही इस पहल का लाभ जिले में चयनित 260 गंभीर रूप से दिव्यांग बच्चों को मिलेगा।
विज्ञापन

सरकार दिव्यांग बच्चों के लिए कई योजनाएं चला रही है। समेकित शिक्षा योजना के तहत गंभीर रूप से दिव्यांग बच्चों के लिए होम बेस्ड एजुकेशन कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसके अंतर्गत गंभीर रूप से दिव्यांग ऐसे बच्चे, जो विद्यालय नहीं आ पाते, उनके लिए घर पर ही पढ़ाई की व्यवस्था की गई है। इसके लिए जिले में विशेष प्रशिक्षक एवं फिजियोथेरेपिस्ट रखे गए हैं। जिले में 50 ऐसे विशेष शिक्षक हैं, जो चयनित 260 दिव्यांग बच्चों को पढ़ाएंगे। इन बच्चों को शिक्षण सामग्री भी दी जाएगी। हर छात्र-छात्रा को साढ़े तीन हजार की शिक्षण सामग्री दी जाएगी। शिक्षण सामग्री का वितरण नोडल शिक्षकों की देखरेख में किया जाएगा। इस संबंध में जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अनुपम गुप्ता ने बताया कि होम बेस्ड एजुकेशन कार्यक्रम के तहत गंभीर रूप से दिव्यांग बच्चों के घर भ्रमण करते हुए उन्हें शिक्षण-प्रशिक्षण दिया जाना है, ताकि ऐसे बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था घर पर ही हो सके। बच्चे चयनित कर लिए गए हैं। शिक्षण सामग्री के लिए टेंडर की प्रक्रिया की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed