{"_id":"616327528ebc3e05c56b60ad","slug":"children-will-be-able-to-buy-bags-and-shoes-of-their-choice-ghazipur-news-vns616571633","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी पसंद के बैग और जूते खरीद सकेंगे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी पसंद के बैग और जूते खरीद सकेंगे बच्चे
विज्ञापन
गाजीपुर। परिषदीय विद्यालयों के बच्चे अब अपनी पसंद के यूनिफार्म, स्वेटर, जूते, मौजे और बैग खरीद सकेंगे। सरकार उनके खाते में एकमुश्त 1056 रुपये भेजने जा रही है। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के बैंक खातों की डिटेल मांगी है।
जिले में 2269 परिषदीय विद्यालय संचालित होते हैं। इनमें 1468 प्राथमिक, 352 उच्च प्राथमिक और 449 कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं, जिनमें लगभग चार लाख बच्चे पढ़ते हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने छात्रों और उनके अभिभावकों के बैंक खातों की जानकारी मांगी है। गत एक सितंबर से विद्यालयों का संचालन शुरू हुआ है। इससे पहले कोविड के कारण यूनिफार्म की खरीद और वितरण नहीं हो पाया था। वैसे भी विभाग की ओर से खरीदे गए यूनिफार्म की गुणवत्ता पर सवाल उठते रहे हैं। इसको देखते हुए विभाग ने प्रत्येक अभिभावक या विद्यार्थी के खाते में 1056 रुपये भेजने का फैसला किया है। इसमें 600 रुपये यूनिफार्म, 200 रुपये स्वेटर, 135 रुपये जूते, 21 रुपये मोजे और 100 रुपये स्कूल बैग के लिए हैं। विद्यालयों ने बच्चों का विवरण बेसिक शिक्षा विभाग के प्रेरणा ऐप पर डालना शुरू कर दिया है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो बेसिक शिक्षा विभाग में अब तक यूनिफार्म की केंद्रीकृत खरीदारी होती थी। इसके बाद मंडल, जनपद और फिर ब्लॉकवार वितरण होता था। ऐसे में विद्यालयों तक सामग्री पहुंचने में काफी वक्त लग जाता था। इसको देखते हुए धनराशि सीधे खातों में भेजने का निर्णय लिया गया।