फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Children showcase their talent and abilities

Ghazipur News: बच्चों ने किया प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन

Thu, 22 May 2025 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Children showcase their talent and abilities
जिले के बेसिक शिक्षा के 804 परिषदीय उच्च प्राथमिक और कंपोजिट स्कूलों में बुधवार से समर कैंप की शुरुआत हो गई। पहले दिन कहीं योग तो कहीं कुर्सी दौड़, रस्साकशी, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शिक्षा क्षेत्र सादात के कंपोजिट विद्यालय जगदीशपुर सहित विकास खंड के 46 उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में समर कैंप में छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पहले दिन बच्चों ने चित्रकला, शारीरिक व्यायाम, योग, कुर्सी दौड़, रस्साकशी, हस्तकला, कहानी लेखन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। शिक्षकों ने बताया कि समर कैंप का उद्देश्य छात्रों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन

विद्यालय की सहायक अध्यापिका पूजा मिश्रा ने बताया कि कैंप के दौरान बच्चों को पाठ्यक्रम से इतर ज्ञानवर्धक एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़े और उनमें सीखने की रुचि विकसित हो। उन्होंने कहा कि कैंप में बच्चों को योग, कहानी लेखन, चित्रकला, नृत्य और विज्ञान प्रयोगों की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर मनोज कुमार सिंह, सतिराम राम, सोनू, जैनब रहमान, गीता राजभर, योग टीचर रेशमा यादव, सहित रसोइया भी उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर माध्यमिक विद्यालयों में भी विद्यार्थियों के समग्र विकास तथा नई खोज, खेल-खेल में सीखने के लिए 21 मई से 10 जून तक समर कैंप आयोजित है। इसके पहले दिन छात्र-छात्राओं ने योग एवं व्यायाम, रस्साकशी, म्यूजिकल चेयर एवं रस्सी कूद आदि गतिविधियों में प्रतिभाग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed