फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Children's model showed how to deal with the environment

Ghazipur News: बच्चों के मॉडल ने दिखाया कैसे निपटें पर्यावरण से

Sun, 04 Dec 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Children's model showed how to deal with the environment
दुल्लहपुर। क्षेत्र के जलालाबाद स्थित मां शारदा चिल्ड्रेन पब्लिक इंटर कालेज में रविवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य उदय भान ने फीता काटकर कालेज के संस्थापक स्व. नरेंद्र मौर्या और पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज का युग विज्ञान का युग है। ऐसे में बच्चों को विज्ञान की मुख्यधारा से जोड़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि कॉलेज के संस्थापक स्व. नरेंद्र मौर्या ने कम समय में बेहतर कालेज चलाया। उन्होंने विद्यालय परिवार की भी सराहना की।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में बच्चों ने सेटेलाइट, लेजर प्रिंटर, सोलर सिस्टम, सौर ऊर्जा, पवन चक्की, पर्यावरण प्रदूषण पर नियंत्रण, स्मार्ट सिटी स्वास्थ्य से संबंधित मॉडल बनाया। इस मौके पर मुख्य अतिथि उदय भान और विशिष्ट अतिथि प्रभुनाथ चौहान प्रदर्शनी में लगे स्टाल का निरीक्षण की और बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि प्रभुनाथ चौहान, प्रवक्ता हरिओम यादव, आलोक कुमार, राजवंत सिंह, प्रबंध निर्देशक बृजेश कुशवाहा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राम नगीना यादव और अध्यक्षता वर्षा जायसवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed