फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Children of the district dominated in state level sports

Ghazipur News: राज्यस्तरीय खेलकूद में छाए जिले के बच्चे

Thu, 16 Mar 2023 06:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 06:05 PM IST
विज्ञापन
Children of the district dominated in state level sports
फोटो वाराणसी मंडल की ओर से जौहर दिखाते हुए पूरे प्रदेश में पाया दूसरा स्थान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। परिषदीय विद्यालयों की 33वीं राज्यस्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में जिले के बच्चों ने लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में अपनी प्रतिभा और क्षमता का डंका बजाया है। खेलकूद की विभिन्न स्पर्धाओं में वाराणसी मंडल की ओर से पूरे प्रदेश में मंडल को दूसरा स्थान दिलाने का गौरव हासिल किया है।
लखनऊ में मंगलवार से आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के बच्चों ने बालकों की प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में बाजी मारी। उच्च प्राथमिक स्तर पर ऊंची कूद में ओवर ऑल चैंपियन बनने का श्रेय प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर की बालिकाओं एवं उच्च प्राथमिक स्तर के बालकों की कबड्डी में मुहम्मदाबाद क्षेत्र के बच्चों ने कामयाबी का परचम लहराया। यही नहीं कुश्ती के विभिन्न भारवर्गों में जिले के बच्चों ने दमखम का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

30 किग्रा भार वर्ग में नगर क्षेत्र के सुजीत यादव, 35 किग्रा में कंपोजिट विद्यालय सनेहुआ के मिंटू राजभर ने प्रतिद्वंद्वियों को आसमान दिखाया। 45 किग्रा में कंपोजिट विद्यालय सनेहुआ के धर्मराज द्वितीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद में कंपोजिट विद्यालय पिहुली बाराचवर के दानिश अव्वल रहे। जूनियर बालिका वर्ग कबड्डी में रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए जिले के परिषदीय विद्यालय के बच्चों के शानदार प्रदर्शन पर गदगद बेसिक शिक्षाधिकारी हेमंत राव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने बताया कि नवंबर में जिले में हुई मंडलस्तरीय प्रतियोगिता में गाजीपुर ने चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed