फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Children leave school newspaper

स्कूलों में निकलेंगे बाल अखबार

Sun, 17 Jul 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sun, 17 Jul 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
 परिषदीय विद्यालयों के लिए नया शैक्षिक कैलेंडर घोषित कर दिया गया है। इस साल स्कूलों में बाल अखबार प्रकाशित किये जाएंगे। साथ ही पठन-पाठन के लिए समयसारिणी का सख्ती से पालन किया जाएगा। कैलेंडर में पहली बार शैक्षिक के साथ शिक्षणेतर गतिविधियों को भी शामिल किया गया है। इसके लिए शासन स्तर से विद्यालयों में शैक्षिक गतिविधियों को अनिवार्य रूप से लागू करने का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद के सचिव संजय सिन्हा का निर्देश भी सभी जिला बेसिक शिक्षाधिकारियों, मंडलीय शिक्षा निदेशकों, डायट प्राचार्यों और शिक्षा निदेशक बेसिक को उपलब्ध हो चुका है।
विज्ञापन

शैक्षिक कैलेंडर में पहली बार विद्यालयीय शिक्षणेतर गतिविधियों को शामिल करने के साथ पूरे सत्र में बाल अखबार के तीन संस्करण प्रकाशित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रकाशन के लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया गया है कि वह समिति का गठन कर प्रकाशन की तैयारी पूरी कराएं। इसके अलावा विद्यालयीय गतिविधियों में शामिल कार्यक्रमों को प्रत्येक दिन अंतिम घंटे में कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


इन गतिविधियों में सप्ताह के पहले चार दिन खेलकूद एवं व्यायाम कराए जाने का कार्यक्रम निश्चित किया गया है। जबकि सप्ताह के शेष दो दिनों में स्काउट-गाइड की गतिविधियां कराई जाएगी। इन गतिविधियों में प्रेरक व्याख्यान को भी शामिल किया गया है। इसमें स्थानीय प्रतिष्ठित नागरिकों को आमंत्रित किया जाना अनिवार्य किया गया है। निर्देश के मुताबिक प्रत्येक बुधवार को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें बच्चों के यूनीफार्म, नाखून एवं दांत की सफाई की जांच की जाएगी। प्रत्येक दिन प्रार्थना के लिए निर्धारित 30 मिनट के समय में प्रार्थना के अलावा राष्ट्रगान, आज का विचार, आज का समाचार, नैतिक उपदेश तथा पीटी के कार्यक्रम आयोजित किए जाने की समयसारिणी निर्धारित की गई है। विद्यालय पर होने वाली प्रत्येक विद्यालयीय गतिविधि में बालक एवं बालिका को समान रूप से भाग लेने का अवसर दिया जाएगा।


प्रत्येक बच्चे का जन्मदिन पूरे स्टाफ के साथ उत्साह के साथ मनाया जाएगा। विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जानी है। इन  विद्यालयीय गतिविधियों के क्रियान्वयन में विद्यालय के साथ-साथ शिक्षक-अभिभावक संघ,  ग्राम शिक्षा समितियों एवं विद्यालय प्रबंध समिति की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed