फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Children glad after finding officers in their midst, listening to reminiscences from them

Ghazipur News: अधिकारियों को अपने बीच पाकर, उनसे संस्मरण सुन बच्चे गदगद

Wed, 10 May 2023 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Children glad after finding officers in their midst, listening to reminiscences from them
महापुरुषों की जीवनी से जुड़े प्रेरक प्रसंगों से छात्रों को अवगत कराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में बुधवार को नए सत्र में नया सवेरा कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस कार्यक्रम के तहत शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने और छात्र-छात्राओं को अभिप्रेरित करने के लिए उच्च अधिकारी विद्यालयों में प्रार्थना स्थलों पर पहुंचे और छात्रों से संवाद किया। छात्रों को प्रेरणादायक संस्मरणों से अवगत भी कराया गया।
प्रार्थना स्थलों पर अधिकारियों की उपस्थिति से छात्रों का उत्साह दोगुना हो गया था। बड़े ही मनोयोग से उन सब ने अधिकारियों की बातों को सुना। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोकनाथ तिवारी लूर्द्स कांवेंट बालिका इंटर कालेज में आयोजित प्रार्थना में शामिल हुए।
विज्ञापन

उन्होंने महापुरुषों की जीवनी से जुड़े प्रेरक प्रसंगों से छात्रों को अवगत कराया। उन्हें भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। मालूम हो कि इस कार्यक्रम के तहत सत्र की शुरुआत से ही विद्यालयों में पठन-पाठन के माहौल को बेहतर बनाने पर बल दिया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सप्ताह में दो दिन जिला विद्यालय निरीक्षक एवं अन्य शिक्षाधिकारी विद्यालयों की प्रात: कालीन सभा में उपस्थित रहेंगे। अपनी उपस्थिति के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक बच्चों से प्रेरणादायक संवाद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed