फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Children answered the questions boldly in the quiz competition.

Ghazipur News: क्विज प्रतियोगिता में सवालों का बच्चों ने दिया बेबाकी से जवाब

Tue, 16 Jan 2024 02:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Children answered the questions boldly in the quiz competition.
सिख धर्म के दसवें गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव को लेकर चल रहे कार्यक्रम के तहत रविवार की रात में गुरुद्वारा में बाल दरबार एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। नगर में सिख समुदाय द्वारा गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही है। प्रतिदिन सुबह प्रभातफेरी एवं गुरुद्वारा में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बीती रात गुरुद्वारा में बाल दरबार एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत हरपाल सिंह, हरजीत सिंह बिल्लू आदि के सबद-कीर्तन से हुई। बाल दरबार में समुदाय के बच्चों ने गुरु गोबिंद सिंह एवं अन्य गुरुओं के योगदान एवं उनके कार्यों की जानकारी दी। इसके बाद क्विज प्रतियोगिता में सिख समाज एवं खालसा पंथ को लेकर तरह-तरह के सवाल किए गए। जिनका मौजूद बच्चों ने बेबाकी से जवाब दिया। बाल दरबार एवं क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वालों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर दशमेश सेवा सोसाइटी के प्रधान सतनाम सिंह ने बताया कि 17 जनवरी को गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा में सुबह एवं शाम को कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें कानपुर के रागी जत्था सबद-कीर्तन प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में अचिन्त सिंह सलूजा, गुरुजोत कौर, मनतेज सिंह अगम, चित्तलीन कौर, एमन सिंह, अरलीन कौर, प्रमलीन कौर, मनजीत कौर, सचलीन कौर, जसरूप सिंह, जुगप्रीत सिंह, चरनप्रीत सिंह, हरलीन कौर आदि शामिल थीं। संचालन करनप्रीत कौर इशिका एवं हरजीत सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed