फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Child went near pumping set to collect ball, died due to electric shock

Ghazipur News: गेंद लेने पंपिंग सेट के पास गया बच्चा, करंट से मौत

Fri, 02 Aug 2024 02:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Child went near pumping set to collect ball, died due to electric shock
सादात। थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में बृहस्पतिवार को पंपिंग सेट के मोटर से जुड़े कटे तार के स्पर्श मेें आने से नाना के घर आए एक बच्चे की करंट से मौत हो गई।
विज्ञापन

आजमगढ़ जनपद के मेहनाजपुर थाना के तियरा गांव निवासी सागर मौर्य (10) बीते 28 जुलाई को मां शिखा मौर्या के साथ सोनबरसा गांव नाना रामकुंवर मौर्या के घर आया था। सुबह सागर प्लास्टिक की गेंद से खेल रहा था। इस दौरान गेंद सिंचाई के लिए लगे पंपिंग सेट के मोनोब्लॉक के पास चला गया। बालक गेंद लेने के लिए जैसे ही वहां पहुंचा फिसलकर मोनोब्लाक में लगे कटे तार पर गिर पड़ा और चिपक गया। सड़क से जा रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नजर बालक पर पड़ी तो वह शोर मचाने लगी। आवाज सुनकर नाना रामकुंवर मौर्या घटना स्थल पर पहुंचे और आपूर्ति काटने के बाद बालक को वहां से जब- तक हटाते उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार के लोग शव से लिपटकर दहाड़े मारकर बिलखने लगे। आवाज सुनकर गांव के लोग मृतक के दरावजे पर जुट गई। इधर घटना की जानकारी होते पिता अवध नारायण और परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंच गए। मृतक तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर पर था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि विद्युत करंट की चपेट में आने से बालक की मौत हो गई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed