फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Child fell in well, dies

कुएं में गिरने से बच्चे की मौत

Sun, 19 Jun 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sun, 19 Jun 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के रजदेपुर मुहल्ला में शनिवार की रात नहाते समय एक बच्चा कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। काफी प्रयास के बाद वाराणसी से आई एनडीआरएफ की टीम ने भोर में बालक के शव को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन

रजदेपुर निवासी यासीन का पुत्र नसीम (8) बीती रात करीब आठ  बजे पुलिस चौकी के पास स्थित कुएं पर नहाने के लिए गया था। अचानक पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गया। बच्चे के कुएं में गिरते ही वहां मौजूद लोग शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर आसपास सहित घर के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने बच्चे को निकालने की काफी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी होते ही सदर कोतवाल प्रशांत कुमार श्रीवास्तव  सहित फायर कर्मी गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचकर बालक को निकालने में जुट गए। कुएं में पानी अधिक होने की वजह से कोई उसमें उतरने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। काफी प्रयास के बाद भी सफलता नहीं मिलने पर लोगों ने पुलिस के प्रति नाराजगी व्यक्त  करते हुए इसकी जानकारी जिलाधिकारी को दी। डीएम ने तत्काल जिले में प्रशिक्षण दे रहे एनडीआरएफ कर्मियों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे टीम के गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद भोर में साढ़े चार बजे बालक के शव को कुएं से बाहर निकाला। नसीम का शव देखते ही परिवार के लोग विलाप करने लगे। मौके पर मौजूद लोग उन्हें सांत्वना देने में जुटे रहे। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed