{"_id":"62658d52e19f500e16149de8","slug":"chief-veterinary-officer-inspected-the-gaushalas-ghazipur-news-vns650082279","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य पशु चिक्तिसाधिकारी ने गोशालाओं का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य पशु चिक्तिसाधिकारी ने गोशालाओं का निरीक्षण किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरदह (गाजीपुर)। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी शिवकुमार रावत ने रविवार को क्षेत्र के कबीरपुर कंसहरी गांव समेत अन्य जगहों पर स्थित अस्थाई गौशाला केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला में गोवंशों के रखरखाव की स्थिति देखी और अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने कहा कि गौशाला में गोवंशों के रखरखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही को सहन नहीं किया जाएगा। परिसर में धूप में खड़े गोवंशों को देख कड़ी आपत्ति जताई है। कहा कि इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। लिहाजा गौशालाओं में पानी और धूप से गोवंश को बचाने के लिए उचित इंतजाम किए जाएं। इसके अलावा खानपान का भी विशेष ध्यान रखा जाए।
प्रदेश सरकार द्वारा गोवंशों के संरक्षण एवं हर जिले में गौशाला व उनके खानपान की व्यवस्था के निर्देश के क्रम में जिन गौशालाओं पर छाया की व्यवस्था नहीं है वहां पर पौधरोपण के लिए भी कहा गया है। ऐसे में वहां नेपियर घास लगाने का भी निर्देश है। मालूम हो कि एक बहुत बड़ी धनराशि गांव के गौशालाओं के लिए प्रदेश के सभी जिलो को देने जा रही है। जिससे गोवंशों के रखरखाव व उनके खान-पान की व्यवस्था किया जाएगा। इसी क्रम में बिरनो ब्लॉक अंतर्गत भड़सर, बद्धुपुर और बिरनो समेत अन्य गांवों के गौशालाओं का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बद्धुपुर स्थित अस्थाई गौशाला पर टुटी टिनशेड के नीचे गोवंश रखने पर आपत्ति जताते हुए संबंधित को सख्त निर्देश दिया। साथ ही जल्द से जल्द वहां टीनशेड को दुरुस्त करने को कहा गया। इस मौके पर पशु चिकित्साधिकारी डा. विनोद कुमार सिंह, फार्मासिस्ट विनोद कुमार मौर्य और सुहेल अहमद समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।