फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Chief Minister's Comprehensive Wedding

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: सैकड़ों घरों में खुशी की लहर

Sun, 10 Feb 2019 12:30 AM IST
ghazipur Published by: बीना Updated Sun, 10 Feb 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's Comprehensive Wedding
mukhyamantri samuhik vivah - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर। मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण योजनाओं में शुमार सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को जिले भर में  करीब 514 जोड़े विवाह बंधन में बंधकर एक-दूजे के हो गए। इसमें कई जोड़े मुस्लिम संप्रदाय के भी रहे जिनका निकाह पढ़वाया गया। इस मौके पर विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में कई प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे तथा वर-वधु को आशीर्वाद और उपहार दिया। सामूहिक रुप से दूल्हा तथा दुल्हन ने एक-दूसरे के गले में वर माला डाला। इसके बाद पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह कार्यक्रम को संपन्न कराया। बिरनो, रेवतीपुर, सदर, सैदपुर, मुहम्मदाबाद आदि स्थानों पर इन सामूहिक विवाह के आयोजनों की धूम मची रही।  
विज्ञापन

बिरनो संवाददाता के अनुसार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के मैदान में शनिवार को 210 जोड़ों की सामूहिक शादी धार्मिक रीति-रिवाज से संपन्न हुई। हवन मंडप के सामने वर और कन्या ने एक दूसरे के गले में जयमाल डाला तथा अग्नि के फेरे लिए। इसमें एक मुस्लिम जोड़े का निकाह भी हुआ। सदर एसडीएम शिवशरणप्पा के प्रयास से एक साथ 210 जोड़ों की शादी कराकर प्रदेश में बिरनो विकासखंड ने रिकार्ड बना लिया। शादी समारोह में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया ने मंच से एक साथ सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर  भोजन, पानी और नाश्ता का प्रबंध किया गया था। सुरक्षा के लिए मरदह, दुल्लहपुर, नोनहरा, बिरनो, जंगीपुर आदि थानों की फोर्स तैनात की गई थी। बिरनो में कुल 275 जोड़ों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। इसमें से कुल 210 जोड़े शादी के लिए बिरनो कस्तूरबा गांधी विद्यालय के मैदान पहुंचे। बीडीओ रामविलास ने बताया कि शादी अनुदान का 35 हजार रुपये कन्या के खाते में एक सप्ताह के भीतर भेज दिया जाएगा। इस मौके पर समाज कल्याण अधिकारी जितेंद्र मोहन शुक्ल, थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रवीण यादव, एडीओ पंचायत नरेंद्र कुमार दुबे आदि उपस्थित थे। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार अष्ट शहीद इंटर कालेज के परिसर में 101 जोड़े परिणय सूत्र में आबद्ध
विज्ञापन

हुए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में विधायक अलका राय की उपस्थिति में मुहम्मदाबाद विकासखंड के 53 एवं भांवरकोल विकासखंड के 48 जोड़ों ने शुभ मुहुर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फेरे लिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी रमेश यादव, भाजपा नेता विजयशंकर राय, समाज सेविका मीरा राय, पियूष राय, परियोजना निदेशक विजय प्रकाश वर्मा, तहसीलदार घनश्याम, अधिशासी अधिकारी श्रीचंद्र, ब्लाक प्रमुख रामकृत सिंह यादव, चौधरी दिनेशचन्द्र राय आदि ने नव दंपति को आशीर्वाद दिया। जमानिया संवाददाता के अनुसार नगर के एक हाल में 18 जोड़ों की शादी संपन्न कराई गई। इसमें से दो जोड़े मुसहर जाति के रहे। इस मौके पर एसडीएम विनय कुमार गुप्ता ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर नोडल अधिकारी भूमि संरक्षण अधिकारी केके सिंह, खंड विकास अधिकारी नान्हू राम, सीओ तेजवीर सिंह, तहसीलदार आलोक कुमार, अरविन्द राय, डा.अनिल कुमार रत्नेश आदि उपस्थित थे। रेवतीपुर संवाददाता के अनुसार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 32 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। एक मुस्लिम जोड़े का भी निकाह संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम उपजिलाधिकारी मुहम्मद कमर एवं खंड विकास अधिकारी हरिनारायण की देखरेख में संपन्न हुआ। रेवतीपुर थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। महेश ओझा ने मंत्रोच्चार के साथ विवाह सम्पन्न कराया। इस अवसर पर समाजसेवी सचिदानन्द राय चाचा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उपेंद्र कुमार शर्मा उपस्थित थे। औड़िहार एवं खानपुर संवाददाता के अनुसार टाउन नेशनल इंटर कालेज सैदपुर के सभागार में मुख्यमंत्री विवाह योजना के तहत सैदपुर,  सादात,  देवकली और करंडा ब्लाक के कुल सौ जोड़ों ने सात फेरे लिए। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश मंत्री रामतेज पांडेय,  एसडीएम सैदपुर शिशिर कुमार, खंड विकास अधिकारी पवन कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी सादात
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed