फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Chief Medical Officer furious after seeing the mess

गंदगी देखकर भड़के मुख्य चिकित्साधिकारी

Fri, 06 Aug 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Chief Medical Officer furious after seeing the mess
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. हरगोविंद सिंह ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सफाई व्यवस्था और वार्ड के रखरखाव को लेकर उन्होंने असंतोष जताया। साथ ही दस दिन में व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. केके वर्मा ने बताया कि सीएमओ के निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधिकारी डा. आशीष राय के साथ अन्य चिकित्सक और कर्मचारी मौजूद रहे लेकिन पूरे अस्पताल परिसर में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ था। मरीजों के बैठने की समुचित जगह नहीं थी। इसके अलावा वार्ड की व्यवस्था भी पूरी तरह से अस्तव्यस्त रही। इसके लिए सीएमओ ने चिकित्साधिकारी को 10 दिन के अंदर व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया है। इसके बाद महिला चिकित्सालय मुहम्मदाबाद पहुंचे और यहां भी गंदगी का अंबार मिला। वार्ड में बेड पर बेडशीट नहीं मिली और जो मिला भी वह फटा पुराना था। इसको लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी ने व्यवस्था सुधारने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed