फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Cheaters cheated by handing over fake check to PM's residence

Ghazipur News: पीएम आवास का फर्जी चेक थमाकर ठग लिए कान के झाले

Sat, 18 Jan 2025 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Cheaters cheated by handing over fake check to PM's residence
धामूपुर गांव में सुबह 10 बजे बिंदु देवी पत्नी देवनाथ यादव जालसाजी के नए ट्रेंड का शिकार हो गई। बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और प्रधानमंत्री आवास का फर्जी चेक देकर कान का झाला लेकर चले गए। बाद में पता चला कि चेक फर्जी है। वहीं पुलिस तहरीर देने पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

कच्चे मकान में रहने वाली पीड़िता बिंदु देवी के अनुसार एक बाइक पर दो युवक उनके यहां पहुंचे। उन्होंने आपके प्रधानमंत्री आवास का चेक आ गया है। इसे ले लीजिए। इसके बदले सात हजार रुपये नकदी देना होगा। ऐसा न करने पर चेक वापस चला जाएगा। इसी बीच जालसाजों ने ईंटों की गिनती के साथ ही मकान का नापी शुरू कर दी।
विज्ञापन

उसने कहा कि पैसे नहीं हैं। पति के आने पर वह इसकी जानकारी देगी। जालसाजों ने कहा कि पैसा नहीं है, तो अपने कान का झाला दे दीजिए। दो घंटे बाद पैसे लेकर आ जाइएगा, झाला वापस मिल जाएगा। इसके महिला ने झाले दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

झाले लेकर बाइक सवार युवक फरार हो गए। बाद में पता चला कि वह फर्जी है। चेक आंबेडकर नगर के एक बैंक का निकला। पीड़िता के अनुसार झाले की कीमत 10 हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed