फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Chaupals were organised in villages for SIR, voters were made aware.

Ghazipur News: एसआईआर के लिए गांवों में लगी चौपाल, मतदाताओं को किया जागरूक

Thu, 04 Dec 2025 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Chaupals were organised in villages for SIR, voters were made aware.
रेवतीपुर के ग्राम पंचायत भवन में एसआईआर करते कर्मचारी। संवाद
सुहवल। क्षेत्र के विभिन्न गांवों के पंचायत भवनों पर बुधवार को एसआईआर कार्यक्रम के लिए चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान एसआईआर प्रपत्र भरने को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। अपर उपजिलाधिकारी सदर विनोद जोशी, बीडीओ सदर राकेश सिंह ने विभिन्न गांवों में आयोजित चौपालों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि एसआईआर से संबंधित सभी कार्य 11 दिसंबर से पहले शत-प्रतिशत पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने मैपिंग कार्य को हर हाल में सुनिश्चित करने पर जोर दिया। अधिकारियों ने बीएलओ, सुपरवाइजरों और मतदाताओं से सीधे संवाद कर कार्य में तेजी, सटीकता और त्रुटिहीनता बनाए रखने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि एसआईआर लक्ष्य की समय सीमा अब अंतिम चरण में है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बूथवार प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने फार्म फिलिंग और सत्यापन में किसी भी प्रकार की ढिलाई बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2003 तक माता-पिता, दादा-दादी और नाना-नानी के जिन अभिलेखों की प्रविष्टि मतदाता सूची में उपलब्ध है, वे स्वतः मैप हो जाएंगे। इससे पात्र लोगों के नाम जोड़ना सरल होगा और अतिरिक्त प्रमाणपत्रों की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे बीएलओ का सहयोग करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची में जुड़ने से वंचित न रहे। साथ ही, एसआईआर कार्य में लगे लोगों को हिदायत दी गई कि किसी भी शिकायत या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई तय है। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद यादव, सुपरवाइजर जयप्रकाश, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गौतम यादव, शैल कुमारी, सीमा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

11 दिसंबर से पहले शत-प्रतिशत काम हो जाएं-रेवतीपुर। स्थानीय गांव समेत ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बुधवार को एसआईआर के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। मुहम्मदाबाद एसडीएम हर्षिता तिवारी की ओर से चौपाल का निरीक्षण किया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एसआईआर से संबंधित सभी कार्य 11 दिसंबर से पहले शत-प्रतिशत पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने मैपिंग कार्य को हर हाल में सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस मौके पर सुपरवाइजर संतोष कुमार गुप्ता, बीरबल राम, उमाशंकर, पूजा उपाध्याय, मधु उपाध्याय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

बीएलओ और मतदाताओं से हुआ संवाद-जमानिया। विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत बुधवार को तहसीलदार ने राजस्व टीम के साथ बेटाबर कला, बेटाबर खुर्द, नरियांव और कसेरा पोखरा सहित कई बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसआईआर फार्मों की जांच की तथा बीएलओ और स्थानीय मतदाताओं से संवाद स्थापित किया। तहसीलदार रामनारायण वर्मा ने निर्देश दिया कि 10 प्रतिशत से अधिक नो-मैपिंग तथा अनकलेक्टेबल फॉर्म न किए जाएं। बीएलओ आम लोगों से मिलकर एसआईआर फार्म भरवाने में तेजी लाएं और गणना प्रपत्रों को तुरंत जमा करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने मतदाताओं से अपील किया कि वह जल्द से जल्द अपने एसआईआर फार्म भरकर जमा करें। पिछड़ रहे बीएलओ को सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने बताया कि एक सप्ताह का अतिरिक्त समय मिलने से सभी मतदेय स्थलों के विभाजन कार्य और फॉर्म संग्रहण प्रक्रिया को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि बूथवार मैपिंग और डेटा फीडिंग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed