फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Chaupal given assurance of problem solution

चौपाल लगा समस्या समाधान का दिया आश्वासन

Thu, 16 Jul 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Chaupal given assurance of problem solution
मुहम्मदाबाद। विकास खंड के मालीचक दलित बस्ती में कांग्रेस पार्टी एवं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को चौपाल लगाया। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं पर संवाद किया और समाधान कराने का आश्वासन दिया। जन चौपाल में लोगो से संवाद करते हुए राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष व पीसीसी सदस्य डा. जनक कुशवाहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भ्रष्टाचार की जननी बन चुकी है। भाजपा के शब्दकोष में भ्रष्टाचार ही विकास है।
विज्ञापन

संवैधानिक संस्थाओं में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है। दलित, महिला, युवा, अल्पसंख्यक, मजदूर, किसान व सभी मध्यम वर्गो को जिस तरह से दबाया जा रहा है। यह भाजपा की छोटी मानसिकता का जीता जागता उदाहरण है। कहा कि मुहम्मदाबाद विधानसभा के प्रत्येक गांव में चौपाल लगाकर कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा के भ्रष्टाचार का उजागर करेंगे। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा की दलितों की असली हितैषी कांग्रेस है। दलितों की समस्याओं एवं उत्पीड़न में कांग्रेस संघर्ष करेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सतीश उपाध्याय, जलालुद्दीन अहमद, अजय दुबे, अब्दुल हमीद शाह गाजी, पंजाबी यादव, विभूति राम उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed